Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चुनाव से पहले एजेंसी का बड़ा ऐलान, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹2000000 का इनाम, पहचान रहेगी गुप्‍त

चुनाव से पहले एजेंसी का बड़ा ऐलान, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹2000000 का इनाम, पहचान रहेगी गुप्‍त

faridabadnews24By faridabadnews24April 7, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले एक जांच एजेंसी ने बड़ा ऐलान किया है. जांच एजेंसी ने एक मामले की जांच में सहयोग करने वाले शख्‍स को ₹2000000 रुपए का ईनाम देने का ऐलान किया है. साथ ही यह भरोसा भी दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्‍त रखा जाएगा.

दरअसल, ₹20 लाख का ईनाम देने की घोषणा करने वाले एजेंसी का नाम नेशनल इन्‍वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए है. एनआईए ने इस इनाम की घोषणा बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस को लेकर की है. उल्‍लेखनीय है कि बेंगलुरु के आईटीपीएल रोड पर स्थिति रामेश्‍वरम कैफे में 1 मार्च 2024 को ब्‍लास्‍ट हुआ था.

एनआईए ने इस ब्‍लास्‍ट को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन ताहाहा के रूप में की थी. दोनों आरोपी शिवमोग्गा जिला के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं. जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में चिक्कमगलुरु के मुजम्मिल शरीफ नामक के एक अन्‍य आरोपी की गिरफ्तारी की गई हैं.

चिक्‍कमगलुरु से हुई एक गिरफ्तारी
चिक्कमगलुरु के खालसा इलाके में रहने वाले मुजम्मिल पर मुख्‍य आरोपियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्‍ध कराने का आरोप है. मुजम्मिल शरीफ की गिरफ्तारी 26 मार्च 2024 को की गई थी. पूछताछ में आरोपी मुजम्मिल शरीफ ने कई खुलासे किए थे, जिसमें कई बातें मुख्‍य आरोपी मुसाविर और अब्दुल मथीन से जुड़े थे.

18 लोकेशन में हुई छापेमारी, पर…
मुजम्मिल के कबूलनामें क आधार पर एनआईए ने कर्नाटक, तमिलनाड़ और उत्‍तर प्रदेश के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन दोनों आरोपी एनआईए की गिरफ्त से बचने में कामयाब रहे. जिसके बाद, एनआईए ने पहचान गुप्‍त रखने के भरोसे साथ दोनों आरोपियों पर दस-दस लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है.

कॉलेज के दोस्‍तों से भी रही है पूछताछ
एनआईए के अनुसार, इस मामले में मुख्‍य आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब और सह आरोपी अब्दुल मथीन ताहाहा के स्‍कूल और कॉलेज के दोस्‍तों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है. जिससे उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी एकत्रित की जा सके. एनआईएन ने गवाहों की सुरक्षा के मद्देनजर उनकी पहचान गुप्‍त रखने की बात कही है.

NEWS SOURCE : news18

anyone giving information will get a reward of ₹ 2000000 Big announcement of the agency before the elections faridabadnews faridabadnews24 identity will remain secret.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.