Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Noida news: ओयो शीतला होटल में चल रहे देह व्यापार, बिहार से लड़कियों को नोएडा लाकर कराते थे ‘गंदा काम’

Noida news: ओयो शीतला होटल में चल रहे देह व्यापार, बिहार से लड़कियों को नोएडा लाकर कराते थे ‘गंदा काम’

faridabadnews24By faridabadnews24April 11, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नोएडा: कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के गांव बहलोलपुर स्थित एक भवन में ओयो शीतला होटल में चल रहे देह व्यापार का बुधवार रात पुलिस ने छापा मारकर भंडाफोड़ कर दिया।

पुलिस ने छह लड़कियों को कराया मुक्त

पुलिस ने छह लड़कियों को मुक्त कराते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवती समेत तीन लोग वांछित हैं। आरोपी बिहार से सीधी-साधी किशोरियों को एनसीआर में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नोएडा लाते थे और उनसे जबरन देह व्यापार करवाते थे।

होटल को चला रहे थे फरमान व उसका भाई फैयाज

पुलिस को मौके से 11 मोबाइल, 12 हजार रुपये, दो रजिस्टर, 100 विजिटिंग कार्ड बरामद हुए हैं। इस संबंध में एसीपी प्रथम दीक्षा सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कमिश्नरेट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान को सूचना मिली कि बहलोलपुर गांव में स्थित ओयो होटल शीतल में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस होटल को फरमान व उसका भाई फैयाज चला रहे हैं।

नौकरी दिलवाने के बहाने लाते थे लड़कियां

ये लोग बिहार से नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलवाने के बहाने लाते हैं तथा उनसे जबरन देह व्यापार करवाते हैं। सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त दीक्षा सिंह ने टीम के साथ होटल पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि वहां से पुलिस ने अजहरुद्दीन उर्फ राजू ,अख्तर मोहम्मद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाज, फरमान, मरगूम आलम को गिरफ्तार किया है। होटल के भवन मालिक सुरेंद्र यादव व होटल संचालकों को लड़कियां सप्लाई करने वाली रुखसाना और रहमान उर्फ बल्लू भाई फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

चार नाबालिग लड़कियां बरामद

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि होटल की बिल्डिंग सुरेंद्र यादव नामक व्यक्ति की है, जिसे आरोपित किराए पर लेकर यहां पर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके से चार नाबालिग लड़कियां बरामद हुई जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष है।

ग्राहकों से एक हजार से दो हजार रुपए तक वसूलते थे आरोपी

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बिहार से नौकरी दिलाने का लालच देकर नोएडा लाया गया था तथा उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ग्राहकों से एक हजार रुपए से दो हजार रुपए तक वसूलते थे। आरोपित अवैध धंधे से बरामद रकम को आपस में बराबर बांट लेते थे। जब भी किशोरियां या महिलाएं विरोध करती थीं तो उन्हें डराया धमकाया जाता था। पुलिस को कई कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें उनके ग्राहकों की सूची है।

कई सफेद पोश लोगों की मिली जानकारी

पुलिस आरोपितों के मोबाइल फोन के आधार पर भी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गैंग में और कितने लोग शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को कई सफेद पोश लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है, जो यहां पर आकर अनैतिक देह व्यापार का लाभ उठाते थे। आरोपितों के खिलाफ धारा 370 तथा अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि गौतमबुध नगर के विभिन्न ओयो होटल में धड़ल्ले से अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा है।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 girls from Bihar were brought to Noida and made to do 'dirty work' Prostitution going on in Oyo Shitala Hotel
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.