Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 3 दिन बाद ऐसी हालत में मिली, कांप गई लोगों की रूह, टॉफी लेने गई थी 3 साल की मासूम

3 दिन बाद ऐसी हालत में मिली, कांप गई लोगों की रूह, टॉफी लेने गई थी 3 साल की मासूम

faridabadnews24By faridabadnews24April 11, 2024No Comments2 Mins Read

Image : Google

Rampur Girl Murder: पश्चिमी यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में एक लापता बच्ची का पॉलिथीन में रखा क्षत-विक्षत शव बुधवार को उसके घर के पास ही एक खाली प्लॉट पर पाया गया. रामपुर जिले के एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक कोतवाली बिलासपुर के ध्वनि हसनपुर गांव में दानिश नामक शख्स की 3 साल की बेटी अनायजा बीते रविवार को टॉफी लेने के लिए गांव की ही दुकान पर गई थी, उसके बाद से वह लापता थी. परिजनों से उसकी बहुत तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिली. जिसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया था.

मामले की जांच जारी
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम के मुताबिक परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका. इसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सूचना मिली कि बच्ची का शव उसके घर के पास में ही स्थित एक खाली प्लॉट पर पाया गया है. पुलिस टीम ने जाकर देखा कि बच्ची का क्षत-विक्षत शव एक पॉलिथीन बैग में भरा हुआ था. उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है. एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बच्ची के पिता से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.

शव से हैवानियत

रामपुर में जिस मासूम बच्ची की हत्या हुई उसके दोनों पैर कटे मिले. वो अपने माता-पिता की एकलौती संतान थी. उसका चेहरा भी कुचला गया था. जिले के पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया. ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शक के आधार पर एक परिवार के पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

पहले भी मासूम बच्चियों से हैवानियत के मामले सामने आ चुके हैं. मार्च 2023 में ऐसे ही एक मामले में ढाई साल की एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. वो मामला रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का था. जिसमें आरोप लगा था कि पड़ोसी ने एक बच्ची को घर से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे एक खेत में छोड़कर फरार हो गया. वो मासूम घटना के 3 घंटे बाद खेत पर अचेत अवस्था में मिली थी.

NEWS SOURCE : zeenews

3 year old innocent girl had gone to buy toffee faridabadnews Faridabadnews 24 Found in such a condition after 3 days people's souls trembled
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

केतन हत्याकांड में सिया के पिता ने खोले राज, मेरी आमदनी 4 करोड़ रुपये है और मैं शादी में 17 करोड़ कैसे खर्च करता?

June 28, 2026

शादी के बाद मचा बवाल, नाबालिग भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार

June 28, 2026

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.