Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आज से बुक करा सकेंगे रिजर्वेशन टिकट स्टेशन काउंटर पर भी

आज से बुक करा सकेंगे रिजर्वेशन टिकट स्टेशन काउंटर पर भी

faridabadnews24By faridabadnews24May 22, 2020No Comments3 Mins Read

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू है. हालांकि, अब धीरे-धीरे इसमें ढील दी जा रही है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रेलवे ने स्टेशनों पर काउंटर से टिकट बुकिंग की सुविधा भी बंद कर दी थी. अभी जो भी ट्रेनें चल रही हैं उसके लिए यात्रियों को ऑनलाइन ही टिकट बुक करना होता है, लेकिन अब रेलवे ने फैसला लिया है कि काउंटर से भी टिकट बुक किए जा सकेंगे.

यात्री शुक्रवार से रेलवे स्टेशनों पर काउंटर से आरक्षण करा सकेंगे. रेलवे के बयान के मुताबिक, आरक्षित यात्रा के लिए यात्री स्टेशनों, रेलवे परिसरों में काउंटर से टिकटों की बुकिंग करा सकेंगे. टिकटों की बुकिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिग की जिम्मेदारी जोनल रेलवे की होगी.

order_052120093207.png

इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया था कि आम लोगों को बहुत जल्द रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी टिकट मिल पाएगी. इसके लिए रेल विभाग की टीम सुरक्षा के सभी इंतजामों की समीक्षा कर रही है. एक बार सभी इंतजाम सही पाने के बाद आम लोगों के लिए टिकट काउंटर खोल दिए जाएंगे. रेल मंत्री ने उम्मीद जताई कि अगले 1-2 दिनों की भीतर काउंटर से टिकट खरीदने की सेवा बहाल हो सकती है.

रेलवे की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, रिजर्व्ड टिकट की बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा पोस्ट ऑफिस और यात्री टिकट सुविधा केंद्र लाइसेंस रखने वालों को भी दी गई है. इसके अलावा जो IRCTC के आधिकारिक एजेंट हैं, रेलवे परिसर में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम और कॉमन सर्विस सेंटर्स को भी ऑफलाइन टिकट बुक करने का अधिकार दिया गया है. सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग को मानना होगा.

 

1 जून से चलने वाली ट्रेनों की बुकिंग गुरुवार से शुरू

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 1 जून से 200 पैसेंजर्स ट्रेनों को चलाने की घोषणा की. इन ट्रेनों के लिए गुरुवार यानी आज सुबह 10 बजे बुकिंग शुरू हुई. बता दें कि रेलवे ने एसी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा इन 200 ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है. इन ट्रेनों में जनरल बोगी के लिए भी टिकट बुक करवाया जा सकता है. बिना कन्फर्म टिकट इन ट्रेनों में यात्रा की इजाजत नहीं होगी.

 

12 मई से शुरू हुईं स्पेशल ट्रेनें चलना

बता दें कि लॉकडाउन के कारण रेल सेवा पूरी तरह से ठप थी. रेलवे ने पहले अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया. इस ट्रेन से प्रवासी लोगों को उनके राज्यों तक पहुंचाया जा रहा है. वहीं 12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन भी पटरी पर दौड़ना शुरू हुई. हालांकि, 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से एसी हैं. ये ट्रेन नई दिल्ली और देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाई जा रही हैं.

faridabadnews24 Reservation tickets can be booked at the station counter from today also
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.