फरीदाबाद : भाजपा कार्यकर्ता रजत जयसवाल को ज़िला रेड क्रॉस ने किया सम्मानित ज़िला बार असोसीएशन के मेम्बर व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रजत जयसवाल(एडवोकेट)को आज ज़िला रेड क्रॉस सॉसाययटी के सेक्रेटरी श्रीमान विकास कुमार जी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। रजत जयसवाल एक समाजसेवक है
अतः उन्होंने इस महामारी के समय भी अपने संगठन व समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया फिर चाहे सरकारी राशन का वित्तरण हो या सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने का काम हो उन्होंने बड़-चडकर इसमें हिस्सा लिया व सबकी मदद करी।उनका कहना है के वह समाज के कार्यों के लिए अपनी जान की परवाह ना करते हुए हमेशा तत्तपर रहेंगे।
उन्होंने समाज से मास्क लगाने,सामाजिक दूरी बनाकर रहने व सरकारी निर्देशों का पालन करने की भी अपील करी।
