Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब खुला राज, हरियाणा में सुहागन लेती रही विधवा पेंशन, बदले में दलाल करता था गंदा काम

अब खुला राज, हरियाणा में सुहागन लेती रही विधवा पेंशन, बदले में दलाल करता था गंदा काम

faridabadnews24By faridabadnews24April 20, 2024No Comments3 Mins Read

 

IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News: हरियाणा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला सुहागिन होते हुए विधवा पेंशन ले रही थी। जानकारी के मुताबिक एक दलाल ने महिला को लाडली योजना के तहत पेंशन बनवाने का झांसा दिया था । लेकिन उसकी विधावा पेंशन बनवा दी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।पति जिंदा होते हुए उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के सहारे एक महिला पेंशन ले रही थी। यह मामला हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के समक्ष आया। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

सवाल यह है कि नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बन कैसे गया। इसमें एक दलाल की भूमिका सामने आई है। उसने इस तरह का प्रमाण पत्र बनाने की एवज में महिला का डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण भी किया था। हालांकि यह भी सामने आया है कि महिला को यह नहीं पता था कि उसे विधवा की पेंशन मिल रही है।

दलाल है मुख्य आरोपित
इस मामले में दलाल मुख्य आरोपित है। उसने महिला की लाडली योजना के तहत पेंशन बनवाने का झांसा दिया था। लेकिन उसने उसकी विधवा पेंशन बनवा दी। इसके लिए शवदाह गृह की फर्जी रसीद और फिर नगर निगम से उसके पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा दिया। हालांकि यह जांच का विषय है कि इसमें नगर निगम कर्मचारियों की कितनी भूमिका है। इसी प्रमाण पत्र के बाद महिला की विधवा पेंशन शुरू हो गई थी।

दलाल की नजर महिला की बेटियों पर
पीड़ित महिला ने आयोग के समक्ष बताया कि लाडली योजना के तहत पेंशन बनवानी थी, लेकिन उसकी विधवा की पेंशन बना दी गई थी। दावा है कि महिला को इसका पता नहीं लग सका था। रेनू भाटिया ने बताया कि जिस दलाल के जरिये महिला ने पेंशन बनवाई गई थी, उसी ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। दलाल की नजर अब महिला की बेटी पर थी। इसका विरोध महिला ने किया तो दोनों के बीच अनबन हो गई।

ऐसे खुला पूरा मामला
इसके बाद दलाल ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी की यह महिला विधवा पेंशन ले रही है जबकि उसका पति जिंदा है। इसके बाद यह भेद खुला। आयोग की चेयरपर्सन ने अंदेशा जाहिर किया है कि इस तरह के और भी मामले हो सकते हैं। गहनता से जांच कराने की जरूरत है। उन्होंने बेटियों से अपील की है कि यदि किसी भी तरह से इस तरह से शोषण हो रहा है तो वह महिला आयोग के पास बिना डर के आएं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

NEWS SOURCE : chopaltv

broker used to do dirty work in return faridabadnews faridabadnews24 Now the secret is out Suhagan in Haryana kept taking widow pension
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

केतन हत्याकांड में सिया के पिता ने खोले राज, मेरी आमदनी 4 करोड़ रुपये है और मैं शादी में 17 करोड़ कैसे खर्च करता?

June 28, 2026

शादी के बाद मचा बवाल, नाबालिग भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार

June 28, 2026

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.