Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भविष्य में बढ़ सकती हैं ये बीमारियां, दिल्ली की हवा को खतरनाक बना रहा है ये कारक

भविष्य में बढ़ सकती हैं ये बीमारियां, दिल्ली की हवा को खतरनाक बना रहा है ये कारक

faridabadnews24By faridabadnews24April 23, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजधानी दिल्ली में ओजोन पदूषण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बीते आठ घंटों में कई स्टेशनों पर ओजोन का स्तर नियमित मानक से ऊपर गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों कि मानें तो दिल्ली की हवा में ओजोन परत का बढ़ना प्रदूषण का सबसे मुख्य कारण है। ओजोन के बढ़ने के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। साथ ही ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में ओजोन का स्तर और भी बढ़ सकता है। दरअसल, नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) और वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों (VOCs)  के बीच कॉम्प्लेक्स इंटरेक्शन से ओजोन का निर्माण होता है। और ये सभी चीज़ें ये वाहनों, पावर प्लांट्स, फैक्ट्रीज़ और अन्य स्त्रोतों से उत्सर्जित होते है

बढ़ सकती हैं ये बीमारियां

साल  2023 में सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट के एक विश्लेषण में जानकारी दी गई है। इस विश्लेषण के मुताबिक ओजोन प्रतिक्रियाशील गैस है। इसके संपर्क में आने से लोगों को कई गंभीर स्वास्थ्य संबधी समस्याएं पैदा हो सकती है। ओजोन से संपर्क में आने से सांस से जुड़ी परेशानी, अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) की समस्या और तेजी से बढ़ सकती है।इन बीमारियों का खतरा ज़्यादातर फेफड़े के मरीज, बच्चों और बुजुर्गों में होता है। इस संबंध में सीएसई का कहना है कि जमीनी स्तर का ओजोन एयरवेस को डैमेज  कर सकता है। ओजोन के संपर्क में आने से फेफड़ों का संक्रमण कई गुना बढ़ सकता है। जिस वजह से  लोगों में अस्थमा और क्रोनिक ब्रोंकाइटिस की बीमारी फ़ैल सकती है जिससे अस्पताल में भर्ती होने की संभावना बढ़ सकती है।

गर्मी में बढ़ जाता है ओजोन का स्तर

दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहां ओजोन का स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक था। सीपीसीबी के आंकड़ों की मानें तो डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नरेला, नेहरू नगर और आरके पुरम इलाकों में ओजोन का स्तर अधिक पाया गया था। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के एक अधिकारी की मानें तो पूरे वर्ष, PM2.5 एक चिंता का विषय बना रहता है। वहीं गर्मियों के मौसम में ओजोन का स्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसे में ओजोन के स्रोतों पर अंकुश लगाना बेहद ज़रूरी है।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 These diseases may increase in future these factors are making Delhi's air dangerous
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.