
यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तांत्रिक ने भूत-प्रेत का चक्कर बताकर एक किशोरी को अपने बातों में फंसाया। फिर झाड़फूंक करने के बहाने उसके साथ रेप किया। तांत्रिक की दरींदगी से सहमी पीड़िता ने सारी बात परिजनों को बताई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेलBulandshahr भेज दिया।
ये घटना छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक किशोरी कुछ समय से बीमार चल रही थी। गांव के लोगों ने पहासू के एक गांव रहने वाले तांत्रिक को दिखाने के लिए कहा। तांत्रिक से मिलकर किशोरी ने उसे अपनी समस्या के बारे में बताया। तांत्रिक ने भूत-प्रेत का साया होने की बात कह किशोरी को गांव के श्मशान बुलाया। जब किशोरी वहां पहुंची तो तांत्रिक ने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र करने के बहाने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
यहां तक कि आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। तांत्रिक के इस दरींदगी से आहत पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। वहीं, उसकी बातें सुनकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने पीड़िता ने गंगागढ़ के रहने वाले राहुल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। उधर, पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
NEWS SOURCE : livehindustan
