Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जेल प्रशासन ने बताई ये वजह, तिहाड़ में केजरीवाल से मिलने के लिए सुनीता को नहीं मिली परमिशन

जेल प्रशासन ने बताई ये वजह, तिहाड़ में केजरीवाल से मिलने के लिए सुनीता को नहीं मिली परमिशन

faridabadnews24By faridabadnews24April 29, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है। उनकी गैरमौजूदगी में पत्नी सुनीता केजरीवाल ने राजनीतिक बागडोर अपने हाथों में ले रखी है। वहीं सुनीता केजरीवाल ने पति अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात के लिए समय मांगा लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से सुनीता केजरीवाल को अपने पति से 29 अप्रैल को मिलने की अनुमति नहीं दी। आम आदमी पार्टी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि पहले से ही अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के कार्यक्रम तय हैं, इसलिए सुनीता केजरीवाल को मिलने की परमिशन नहीं दी गई है।

आप ने एक्स पर किया पोस्ट

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘‘सुनीता केजरीवाल सोमवार को उनसे मिलने वाली थीं, लेकिन तिहाड़ प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं देने की कोई वजह नहीं बताई।’’ आप ने ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘‘मोदी सरकार के इशारे पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल की अपने पति अरविंद केजरीवाल से होने वाली मुलाक़ात रद्द कर दी। मोदी सरकार अमानवीयता की सारी हदें पार कर रही है।’’ आगे लिखा है कि ‘‘एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। मोदी सरकार देश की जनता को बताये कि आख़िर वह किस वजह से सुनीता केजरीवाल को अपने पति अरविंद केजरीवाल से मिलने नहीं दे रही है?’’

पहले से दो मुलाकातें तय

वहीं तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने जेल आना है। वहीं उसके अगले दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करनी है। ऐसे में सुनीता केजरीवाल को सोमवार को अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। तिहाड़ प्रशासन का कहना है इन दोनों मुलाकातों के बाद सुनीता केजरीवाल को मिलने की इजाजत दी जाएगी, यानी मंगलवार के बाद सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात कर सकती हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Jail administration gave this reason Sunita did not get permission to meet Kejriwal in Tihar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.