Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऐसे लोगों को अभी नहीं मिलेगा दर्शन का मौका, सरकार ने बताया कब तक? चारधाम यात्रा पर जाने वाले ध्यान दें

ऐसे लोगों को अभी नहीं मिलेगा दर्शन का मौका, सरकार ने बताया कब तक? चारधाम यात्रा पर जाने वाले ध्यान दें

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देहरादून: अगर आप चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं और वीवीआईपी दर्शन करने की इच्छा रखते हैं तो फिर आपको सरकार की नई गाइडलाइन पढ़ने की जरूरत है. जी हां, 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है और इसे लेकर भक्तों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच उत्तराखंड सरकार ने अतिविशिष्ट व्यक्तियों से 25 मई तक चारधाम यात्रा पर न आने का अनुरोध किया है. उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को कहा कि अतिविशिष्ट व्यक्ति यानी वीवीआईपी दर्शन करने वाले भक्त शुरुआती 15 दिनों के दौरान यात्रा पर न आने आएं ताकि आम श्रद्धालुओं को दर्शनों में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

उत्तराखंड सरकार की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सभी प्रदेशों और संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक पत्र लिखा है. पत्र में रतूड़ी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में चार धामों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और इस साल भी शुरुआती 15 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘श्रद्धालुओं के अप्रत्याशित संख्या में आने की संभावना को देखते हुए यह अनुरोध किया जाता है कि गणमान्य व्यक्ति और प्रदेशों के अधिकारी 10 मई से 25 मई की अवधि के दौरान धामों की अपनी यात्रा को टाल दें.’

कब से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा?
चार धामों के नाम से प्रसिद्ध गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है. गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट जहां अक्षय तृतीया के दिन 10 मई को खुलेंगे, वहीं बदरीनाथ के कपाट 12 मई को खुलेंगे. चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही देश भर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक चारधाम वेब पोर्टल, मोबाइल एप और व्हाटसएप के जरिए 17.88 लाख लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं.

श्रद्धालुओं के लिए क्या व्यवस्था?
गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार के स्तर से पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं, जिसकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि धामों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं में किसी भी तरह की कालाबाजारी एवं ठगी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस बार केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है. उन्होंने श्रद्धालुओं से इसी के माध्यम से टिकट बुक करने का अनुरोध किया. गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि इस बार पहले की तुलना में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है. उन्होंने कहा कि पिछले साल केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नौ स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था थी जबकि अब 20 जगहों पर पार्किंग की जा सकेगी l

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 has the government told till when? Those going on Chardham Yatra should pay attention Such people will not get a chance to have darshan right now
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.