Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अमेरिका में मर्डर की अटकलों ने पकड़ा जोर, सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ मारा गया?

अमेरिका में मर्डर की अटकलों ने पकड़ा जोर, सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ मारा गया?

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Goldy Brar Murder News: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ के बारे में चौंका देनी वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गैंगस्टर की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या कर दी गई है. पुलिस या किसी अन्य अधिकारी ने गोल्डी बराड़ के मारे जाने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है. कहा जा रहा है कि गोल्डी बराड़ को दल्ला लखबीर गैंग के सदस्यों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया l

कनाडा के 25 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर की लिस्ट में नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में कैलाफोर्निया के होटल फेयरमाउंट में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लंबे समय से यह माना जा रहा था कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कनाडा में था. बता दें कि गोल्डी कनाडा के 25 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर की लिस्ट में भी शामिल है.

मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गोल्डी बराड़ा का नाम सुर्खियों में आया था. कहा गया था कि मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ ही है. सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को हत्या हुई थी. हमलावरों ने सिंगर पर कई राउंड फायर किए थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

कौन है गोल्डी बराड़?

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है. वह पंजाब के एक पूर्व पुलिसकर्मी का बेटा है. पंजाब में गैंग वार के साथ गोल्डी ने अपराध की दुनिया में कदम रखा. वह जल्द ही बड़े अपराध को अंजाम देने लगा. पंजाब में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर की लिस्ट में शामिल होने के बाद भी वह हत्या जैसे अपराधों और यहां तक कि अवैध हथियारों की तस्करी को अंजाम देता रहा है.

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की दोस्ती

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से नजदीकी सामने आने के बाद गोल्डी बराड़ का नाम और कुख्यात होने लगा. बिश्नोई के जेल में होने के कारण, यह माना जाता था कि बराड़ ही कनाडा से गिरोह की गतिविधियों को चला रहा था और गैंग के सदस्यों को निर्देश दे रहा था. गैंग के शूटरों के बड़े नेटवर्क तक उसकी पहुंच थी और वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल जबरन वसूली और अवैध हथियारों की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों के लिए भी करता रहा है

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Goldie Brar Murder speculations gained momentum in America the mastermind of Sidhu Moosewala's murder was killed?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.