Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Explainer: अमेठी से टिकट क्यों नहीं दिया?, कांग्रेस ने राहुल गांधी को इस बार रायबरेली से क्यों खड़ा किया

Explainer: अमेठी से टिकट क्यों नहीं दिया?, कांग्रेस ने राहुल गांधी को इस बार रायबरेली से क्यों खड़ा किया

faridabadnews24By faridabadnews24May 3, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इस सीट से राहुल की मां सोनिया गांधी 2004 से लगातार चुनाव जीतती आई हैं। पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि गांधी परिवार के करीबी माने जाने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। शर्मा गांधी परिवार की गैर-मौजूदगी में इन दोनों चर्चित निर्वाचन क्षेत्रों का काम-काज संभालते रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वायनाड से पहले ही चुनाव लड़ रहे राहुल को दूसरी सीट के रूप में अमेठी से क्यों नहीं उतारा गया?

सता रहा है अमेठी से हार का डर?

माना जा रहा है कि कहीं न कहीं कांग्रेस के मन में अमेठी की सीट से राहुल गांधी की जीत को लेकर शंका रही होगी, इसीलिए पार्टी ने उन्हें रायबरेली से उतारने का फैसला किया है। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनावों के पहले तक उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली की सीटें कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थीं। लेकिन स्मृति ईरानी ने पिछले चुनावों में देश की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे मजबूत किलों में से एक अमेठी को फतह कर लिया। इसके बाद से वह अपने लोकसभा क्षेत्र में लगातार जाती रहीं और हाल ही में उन्होंने वहां अपने मकान का गृह प्रवेश भी किया है। इन्हीं सारी बातों को देखते हुए अमेठी से केएल शर्मा को टिकट देने का फैसला किया होगा।

समीकरण में भी फिट बैठते हैं शर्मा

बता दें कि गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा मृदुभाषी, सरल व्यक्तित्व, कुशल मैनेजर और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने वाले शख्स के तौर पर जाने जाते हैं। कांग्रेस के इंटरनल सर्वे में ये बात भी सामने आई थी कि कार्यकर्ता अपनों के बीच से ही कांग्रेसी प्रत्याशी चाहते थे, इसलिए वे भी खुश होंगे। जातीय समीकरण में भी किशोरी लाल फिट बैठते हैं। अमेठी में दलित (26 फीसदी), मुस्लिम (20 फीसदी) और ब्राह्मण (18 फीसदी) का दबदबा है। कांग्रेस को लगता होगा कि जातीय समीकरणों के हिसाब से केएल शर्मा को फायदा हो सकता है। गांधी परिवार ने भरोसा दिया है कि वो प्रचार के काम में किशोरी लाल शर्मा के साथ भरपूर साथ देंगे।

रायबरेली से क्यों लड़ रहे हैं राहुल गांधी?

अमेठी का समीकरण तो समझ में आ गया, अब सवाल यह उठता है कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनावों में रायबरेली ही एक ऐसी सीट थी, जिसे कांग्रेस ने यूपी में जीता था। बीजेपी की आंधी में भी रायबरेली का गढ़ सुरक्षित रहा था, ऐसे में कांग्रेस को लग रहा होगा कि इस बार भी राहुल की उम्मीदवारी से उन्हें फायदा हो सकता है। यह अलग बात है कि इलाके के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। लेकिन कांग्रेस को कहीं न कहीं लग रहा होगा कि गांधी परिवार के नाम पर, और वह भी राहुल गांधी के नाम पर, रायबरेली की जनता जरूर अपना समर्थन देगी।

दादा- दादी ने भी जीता था रायबरेली से चुनाव

बता दें कि रायबरली की सीट पर न सिर्फ राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी, बल्कि उनकी दादी इंदिरा गांधी और उनके दादा फिरोज गांधी भी कांग्रेस का परचम लहरा चुके हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के अलावा उनके कई करीबी मित्रों ने भी किया है। रायबरेली की जनता भावनात्मक रूप में नेहरू-गांधी परिवार के काफी करीब रही है, और पार्टी के सबसे बुरे दिनों में भी उसका साथ नहीं छोड़ा है। ऐसे में पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए इससे सुरक्षित सीट शायह ही कोई और हो सकती है। माना जा रहा है कि इसी वजह से इस सीट से राहुल गांधी के नाम का ऐलान किया गया है।

NEWS SOURCE : indiatv

Explainer: Why was the ticket not given from Amethi? faridabadnews faridabadnews24 Why did Congress field Rahul Gandhi from Rae Bareli this time?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बंद रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट, चुनाव के तुरंत बाद इस राज्य में होगा बड़ा प्रदर्शन

May 2, 2026

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.