Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इंस्‍टाग्राम पर ऐड देख बुक कराई ऐसी चीज, चली गई कोमा में, सस्‍ते के चक्‍कर में मरते-मरते बची मह‍िला

इंस्‍टाग्राम पर ऐड देख बुक कराई ऐसी चीज, चली गई कोमा में, सस्‍ते के चक्‍कर में मरते-मरते बची मह‍िला

faridabadnews24By faridabadnews24May 3, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सोशल मीडिया के इस जमाने में हर चीज फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, व्‍हाट्सएप और यूट्यूब पर उपलब्‍ध है. आपको शॉपिंग करनी है. फ्लाइट की ट‍िकट बुक करानी है. फेश‍ियल कराना है, या फ‍िर क‍िसी तरह की मेड‍िकल इमरजेंसी में मदद लेनी है. हर चीज आपको यहां पर मिल जाती है. जो काफी सस्‍ती होती है. लेकिन सस्‍ते के चक्‍कर में एक मह‍िला ऐसे फंसी की मरते-मरते बची. इस मह‍िला ने इंस्‍टाग्राम पर एक एड देखकर सर्जरी की बुक‍िंंग कराई थी, लेकिन चंद रुपयों के चक्‍कर में हाल ऐसा होगा क‍ि कोमा में चली गई.

मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की रहने वाली क्लो क्विक का वजन काफी ज्‍यादा था. शरीर फूलता ही जा रहा था. डॉक्‍टरों ने उन्‍हें गैस्ट्रिक स्लीव सर्जरी का सुझाव द‍िया. क्‍लो ने तुर्की में एक अस्‍पताल में सर्जरी के ल‍िए बुक‍िंंग कराई. लेकिन ऐन वक्‍त पर बुकिंग कैंस‍िल हो गई. अब चूंक‍ि मह‍िला ने फ्लाइट की टिकट करा ली थी, इसल‍िए उसने कोई अस्‍पताल तलाशने की कोश‍िश की. ताक‍ि फ्लाइट टिकट बर्बाद होने से बच जाए. मह‍िला को कोई रास्‍ता नहीं सूझ रहा था.

सस्‍ते के चक्‍कर में ऐसे फंसी मह‍िला
इसी बीच उसकी एक दोस्‍त ने सुझाव द‍िया क‍ि इंस्‍टाग्राम पर बहुत सारे ऐड आ रहे हैं. तुम चाहो तो उसमें से कोई बुक कर सकती हो. क्‍लो ने तुर्की के एक अस्‍पताल का ऐड देखा. वह 50000 रुपये कम में सर्जरी कर रहा था. यह देखकर क्‍लो को कुछ संदेह हुआ. उसने जांच की तो अस्‍पताल ने कहा, आप चाहें तो डॉक्‍टर या मरीजों से व्‍हाट्सएप पर बात कर सकती हैं. यह सुविधा अन्‍य अस्‍पताल नहीं दे रहे थे. उसने कंपनी के बारे में छानबीन भी की. जब यह भरोसा होगा क‍ि वह सुरक्ष‍ित हाथों में है तो उसने तुरंत बुक‍िंंग करा दी. उसे खतरे का ब‍िल्‍कुल भी आभास नहीं हुआ.

अस्‍पताल ने उसकी सर्जरी में गलती की
क्‍लो अस्‍पताल पहुंची. आमतौर पर इस तरह की सर्जरी में एक घंटे लगते हैं, लेकिन क्‍लो की सर्जरी में 5 घंटे लगे. तभी उसे खतरे की घंटी बज जानी चाहिए, लेकिन उसे लगा क‍ि शायद ठीक होने के ल‍िए और समय चाह‍िए. इसल‍िए उसके पर‍िवार ने कोई सवाल नहीं क‍िया. लेकिन अगले ही दिन क्‍लो टॉयलेट जाते समय ग‍िर पड़ी. उसे तेज दर्द महसूस हुआ. अचानक खून बहने लगा. हार्टबीट काफी हाई थी. तेज-तेज सांसें चल रही थीं. तुरंत उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया और कुछ ही पल बाद वह कोमा में चली गई. जान जाते जाते बची. पता चला क‍ि अस्‍पताल ने उसकी सर्जरी में गलती की है. अब उसे बचाने के ल‍िए काफी पैसों की जरूरत होगी. क्‍लो की दोस्‍तों ने पैसे जुटाने के ल‍िए फेसबुक पर गोफंडमी एक अभ‍ियान शुरू क‍िया है. साथ में,लोगों को यह चेता भी रहे हैं क‍ि सस्‍ते के चक्‍कर में न आएं. वरना ये जानलेवा हो सकता है

NEWS SOURCE : news18

Booked such a thing after seeing an ad on Instagram faridabadnews faridabadnews24 went into a coma woman saved herself from dying due to cheap price
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.