Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 2 महीने बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर, दिल्ली-फरीदाबाद रोड पर सफर होगा मुश्किल

2 महीने बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर, दिल्ली-फरीदाबाद रोड पर सफर होगा मुश्किल

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजधानी दिल्ली में मथुरा रोड स्थित सरिता विहार फ्लाईओवर (Sarita Vihar Flyover) पर मरम्मत कार्य 10 जून से शुरू होगा। इसके चलते 60 दिनों के लिए चार अलग-अलग चरणों में फ्लाईओवर के हिस्सों को बंद किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पहले यह कार्य जून 2023 में होना था, लेकिन उस समय यह काम नहीं हो सका था। इसके बाद बीती 1 मई का समय तय किया गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते यह अनुमति नहीं दी गई थी। मथुरा रोड से रोजाना लाखों गाड़ियां दिल्ली-फरीदाबाद (Delhi Faridabad Road) के बीच सफर करती हैं। व्यस्त समय पर यहां वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहता है। इसके कारण मरम्मत कार्य चार चरणों में किया जाएगा। पूरी तरह फ्लाईओवर बंद नहीं होगा। केवल एक दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद होगी जबकि आधी लेन पर गाड़ियां चलती रहेंगी।

सूत्रों ने बताया कि पहले चरण में आश्रम से फरीदाबाद जाने की दिशा में मरम्मत कार्य होगा, दूसरे चरण में इसी दिशा के बचे हुए आधे फ्लाईओवर की मरम्मत होगी। तीसरे और चौथे चरण में फरीदाबाद से आश्रम आने की दिशा में मरम्मत कार्य किया जाएगा। वैकल्पिक रास्तों की सूची हो रही तैयार अधिकारियों का मानना है कि लोगों को यहां जाम का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से सरिता विहार, बदरपुर, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला, फरीदाबाद आदि जगह आने-जाने वालों को इसकी वजह से परेशानी होने की संभावना है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों के सुझाव तैयार किए जा रहे हैं।

मरम्मत से पूर्व करने यह बंदोबस्त होंगे

● रोड नंबर 13ए पर बने यू-टर्न को चौड़ा करना होगा जिससे व्यावसायिक वाहन मुड़ सकें

● ट्रैफिक परिचालन में सहयोग के लिए कम से कम 10 मार्शल लगाने होंगे

● मरम्मत से संबंधित साइनेज बोर्ड के साथ उचित लाइट की व्यवस्था करनी होगी

● दिन के समय भारी मशीन को लाने की अनुमति नहीं होगी, इससे यातायात प्रभावित होगा

● मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी प्रकार का मलबा सड़क पर नहीं रखा जाएगा

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Sarita Vihar flyover will remain closed for 2 months travel on Delhi-Faridabad road will be difficult
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बन रहा डिजिटल कंट्रोल रूम, फरीदाबाद वालों को बड़ी राहत, वॉट्सएप-ईमेल पर 24 घंटे कर सकेंगे पानी और सीवर की शिकायत

May 2, 2026

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

बिस्तर छोड़ बाहर घूमने को मरीज मजबूर, फरीदाबाद के बीके अस्पताल का बुरा हाल, अस्थायी वार्डों में एसी बंद

April 30, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.