बल्लभगढ़ : पुलिस और बल्लभगढ़ प्रशासन की नाक के नीचे सुभाष कॉलोनी में शराब ठेके मालिक जमकर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं शहर में समय सीमा के बाद भी शराब के ठेके खुले हुए नजर आ रहे हैं तो वही शाम को 7:00 बजे के बाद शटर बंद करके नीचे से भी धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है आपको बता दें कि शराब के ठेके खुलने की समय सीमा शाम 7:00 बजे तक ही है, सरकारी समय सीमा के बाद भी निडर होकर शराब ठेके मालिक धड़ल्ले से शराब की बिक्री कर रहे हैं जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई है।
ऐसा दृश्य बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में हर रोज शाम को 7:00 बजे के बाद देेेखा जाा सकता है। शराब का ठेका खुला हुआ था जैसे ही मीडिया की टीम पहुंची तो शटर बंद कर दिया गया और फिर शटर के नीचे से धड़ल्ले से शराब की सप्लाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं शराब ठेका मालिकों के हौसले इतने बुलंद दिखे की कैमरे में तस्वीरें कैद होती रही और ठेके से शराब बिकती रही। लोग भी बेखौफ होकर बंद शटर के आगे भीड़ लगाकर शराब खरीदते हुए नजर आए।

