Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लड़के-लड़कियां साथ कर सकेंगे पार्टी!, इस मुस्लिम देश में खुला ऐसा नाइट क्लब, जहां घुसने के लिए लगेंगे 3 लाख

लड़के-लड़कियां साथ कर सकेंगे पार्टी!, इस मुस्लिम देश में खुला ऐसा नाइट क्लब, जहां घुसने के लिए लगेंगे 3 लाख

faridabadnews24By faridabadnews24May 24, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दुनिया के तमाम मुस्लिम देशों में कई ऐसे नियम हैं, जो दूसरों को हैरान करते हैं. बहुत से देशों में औरतों पर पाबंदी है, लोग नाच-गा नहीं सकते. शराब नहीं पी सकते. या मनोरंजन की कई अन्य चीजें बैन हैं. पर अब एक मुस्लिम देश में अनोखी पहल देखने को मिल रही है. सऊदी अरब (Saudi Arabia first night club) में पहला नाइट क्लब खुला है. अब इस नाइट क्लब में जाकर लड़के-लड़कियां खुलकर एंजॉय कर सकते हैं, साथ डांस करते हैं, पार्टी कर सकते हैं. पर इस नाइट क्लब के कुछ अजीब नियम भी हैं. जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है, वो ये कि नाइट क्लब होते हुए भी यहां पर शराब नहीं मिलेगी.

saudi arabia night club

इस नाइट क्लब में लड़के-लड़कियां साथ पार्टी कर सकते हैं. (फोटो: Instagram/@_beasthouse)

डेली मेल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रियाद के दिरियाह इलाके में एक नाइट क्लब शुरू हुआ है. ये नाइट क्लब मार्च में खुला था. इसे सऊदी म्यूजिक एंटरटेनमेंट कंपनी MDLBEAST ने शुरू किया, जिसका नाम बीस्ट हाउस है. ये एक मेंमबर्स-ओन्ली क्लब है, यानी इसमें सिर्फ वही लोग घुस सकेंगे, जो इस नाइट क्लब के सदस्य बनेंगे. द टाइम्स वेबसाइट के अनुसार सऊदी अरब अब अपनी छवि को सुधारकर, युवाओं को यहां आने और रहने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है.

saudi arabia night club

क्लब में शराब नहीं मिलेगी. (फोटो: Instagram/@_beasthouse)

खुला पहला नाइट क्लब
डेली स्टार ने अरब न्यूज के हवाले से बताया कि बीस्ट हाउस में कटिंग-एज रिकॉर्डिंग स्टूडियो है, प्रोडक्शन रूम है, वर्कशॉप और म्यूजिक सेमिनार के लिए खास जगहें हैं और म्यूजिकल ईवेंट्स के लिए खास स्टेज तैयार किए गए हैं. इंस्टाग्राम पर जो फोटोज पोस्ट की जाती हैं, उन्हें देखकर आपका भी यहां जाने का मन करने लगेगा. पर जब आपको इस क्लब में जाने की कीमत का पता लगेगा, तब शायद आपको अपने मन को मारना पड़ेगा. वो इसलिए क्योंकि जैसा हमने पहले बताया, ये सिर्फ मेंबर्स के लिए है, और इस क्लब की मेंबरशिप काफी ज्यादा है.

इन नियमों का करना होगा पालन
इस क्लब का शुरुआती दाम 2 लाख रुपये है और अधिकतम 3 लाख रुपये है, जो सालाना मेंबरशिप की फीस है. दूसरी हैरानी की बात है कि यहां पर शराब नहीं मिलेगी. सऊदी अरब में 1950 के दशक से ही शराब पर बैन है क्योंकि इसे इस्लाम में हराम माना जाता है. पर मॉकटेल की यहां काफी वरायटी लोगों को मिल जाती है. इस नाइट क्लब में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के डीजे आकर परफॉर्म करेंगे.

NEWS SOURCE : news18

Boys and girls will be able to party together! Such a night club opened in this Muslim country faridabadnews faridabadnews24 where it will cost Rs 3 lakh to enter.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.