Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Delhi News: चलती बस से दबोचा गया दरिंदा, 3 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या, खौफनाक वारदात

Delhi News: चलती बस से दबोचा गया दरिंदा, 3 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या, खौफनाक वारदात

faridabadnews24By faridabadnews24May 25, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में तीन साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे से पड़ोस में रहने वाले आरोपी अनिल (34) की पहचान कर पुलिस ने उसे कानपुर भागने के दौरान बस से गिरफ्तार कर लिया। जुर्म कबूलने के बाद उसके निशानदेही पर बच्ची के शव के बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी का सर्विस रिवाल्वर छीनकर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को कब्जे में करने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची अपने परिजनों के साथ कापसहेड़ा इलाके में रहती थी। 22 मई की रात 8.51 बजे कापसहेड़ा थाना पुलिस को बच्ची के गायब होने की शिकायत मिली। परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गायब हो गई। शिकायत पर कापसहेड़ा थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। इस दौरान आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच में पड़ोस में रहने वाले अनिल को शाम 7.05 बजे बच्ची को अपने साथ गंदा नाला की तरफ ले जाते देखा गया। लेकिन 7.25 बजे वह वापस अकेले आता देखा गया। पुलिस ने इस खुलासे पर अनिल के घर में दबिश दी। लेकिन वह वहां से लापता था। पुलिस ने उसके फोन को सर्विलांस पर लगाया। तकनीकी जांच से पता चला कि आरोपी सोहना की ओर जा रहा है। पुलिस की टीम आरोपी का फोटो लेकर उसी दिशा में उसका पीछा करने लगी। पुलिस ने उस रास्ते में जा रही कई बसों और वाहनों की जांच की। रात 11.55 बजे रात पुलिस ने आरोपी अनिल को कानपुर जा रही एक बस के अंदर से पकड़ लिया। अनिल मूलत: गांव माटी, कानपुर यूपी का रहने वाला है।

दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की हत्या

पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में वह अपहरण की घटना में शामिल होने से इनकार करता रहा, लेकिन साक्ष्य देखने के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने बच्ची को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसकी मेडिकल और पोस्टमार्टम में पुष्टि हो गई है। उसने बताया कि हत्या करने के बाद उसने बच्ची को गुरुग्राम और कापसहेड़ा की सीमा पर स्थित एक दलदली नाले में फेंक दिया।

आरोपी ने पुलिसकर्मी पर चलाई गोली

पुलिस आरोपी को लेकर उस नाले के पास पहुंची। जहां पुलिस घनी झाड़ियों और कचरे के ढेर से सटे दलदली नाले में बच्ची की शव की तलाश करने लगी। अंधेरे में करीब एक घंटे की तलाशी अभियान के बाद बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। इसी दौरान अचानक आरोपी ने पुलिसकर्मी का सर्विस रिवॉल्वर छीन लिया और पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। आरोपी ने इस बीच पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत इंदिरा गांधी अस्पताल ले गए। जहां इलाज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चार साल पहले पत्नी छोड़कर जा चुकी है

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल कापसहेड़ा इलाके में अकेले रहता है। वह शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। वह मजदूरी करता था। जांच में पता चला कि आरोपी सनकी है। चार साल पहले घरेलू विवाद होने पर आरोपी की पत्नी अपने बच्चों के साथ कानपुर चली गई। उसके बाद से वह कापसहेड़ा में अकेले रहता था। पीड़ित परिवार के घर उसका आना जाना था।

मेडिकल बोर्ड से बच्ची का करवाया पोस्टमार्टम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव मिलने के बाद क्राइम और फोरेंसिक टीम से बच्ची के शव की जांच करवाई। उसके बाद मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया। बच्ची की मां सिलाई का काम करती है, जबकि उसके पिता सामान की शिफ्टिंग करते हैं। इनकी एक 15 माह की बेटी है, जो अपने नाना के पास रहती है।

NEWS SOURCE : lalluram

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 a horrifying incident abducted a 3 year old girl Delhi News: A predator caught from a moving bus faridabadnews faridabadnews24 raped and murdered her
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.