Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्‍कूल प्रोजेक्‍ट में बच्‍चे ने किया था तैयार, खास‍ियत भी जान लीजिए, 10 लाख में नीलाम होगी ये बकरी!

स्‍कूल प्रोजेक्‍ट में बच्‍चे ने किया था तैयार, खास‍ियत भी जान लीजिए, 10 लाख में नीलाम होगी ये बकरी!

faridabadnews24By faridabadnews24May 26, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बच्‍चे स्‍कूल प्रोजेक्‍ट में कई बार ऐसी चीजें बना देते हैं क‍ि बड़े से बड़े लोग भी वैसा नहीं सोच पाते. इसीलिए कई बार उनकी कल्‍पनाओं के आधार पर बड़े प्रोजेक्‍ट बन जाते हैं. लेकिन ब्रिटेन में एक यूनिक स्‍कूल प्रोजेक्‍ट इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, एक बच्‍चे ने स्‍कूल में बकरी बनाई, जो अब नीलाम होने जा रही है. इस बकरी की कीमत 10 लाख रुपये रखी गई है. नीलामीकर्ताओं को उम्‍मीद है क‍ि नीलामी में शायद इससे भी ज्‍यादा कीमत मिल सकती है.

चौंक‍िए मत, यह प्रोजेक्‍ट ब्रिटेन के महाराजा और तत्‍कालीन प्र‍िंस चार्ल्स ने अपने स्‍कूली दिनों में बनाया था. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उन्‍हें यह प्रोजेक्‍ट दिया गया था. उन्‍होंने अपने हाथ से मिट्टी की यह बकरी तैयार की थी और उसे अपने ही हाथों से पेंट किया था. उनके राजा बनने के बाद यह भूली-बिसरी चीज बेशकीमती संपत्‍त‍ि बन गई. एक्‍सपर्ट के मुताबिक, उस वक्‍त वेल्‍स की रॉयल रेज‍िमेंट का शुभंकर बकरी हुआ करती थी, शायद वहीं से चार्ल्‍स को प्रोजेक्‍ट में बकरी बनाने का आइड‍िया आया होगा. यह उनके द्वारा तैयार एक मात्र मूर्ति है. इसल‍िए नीलामी में इसकी कीमत 12000 डॉलर यानी तकरीबन 10 लाख रुपये लगाई गई है.

रसोइए के हाथ आ गई थी यह मूर्ति
न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की‍ रिपोर्ट के मुताबिक, कैम्ब्रिज में रसोइया के तौर पर काम करने वाली एक मह‍िला के हाथ यह मूर्ति आई थी. जिसने अपने 21वें जन्‍मद‍िन पर अपने भतीजे को इसे ग‍िफ्ट क‍िया था. ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाले पैटन अब 76 साल के हैं. जब चार्ल्‍स राजा बने तो पैटन ने नीलामीकर्ताओं से संपर्क किया. उन्‍हें इस बकरी के बारे में बताया. इसके बाद अगले हफ्ते इसे नीलामी के ल‍िए रखा जाएगा. पैटन ने बताया, मेरी चाची नेली हेलेन पैटन ने मुझे 22 जून, 1969 को यह बकरी दी थी. उन्होंने बताया था कि प्रिंस चार्ल्स ने इसे बनाया है. उन्हें इस बात पर गर्व था कि 1960 के दशक के आखिर में प्रिंस चार्ल्स कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे. उस वक्‍त वो क्वींस कॉलेज के अध्यक्ष के लिए रसोइए के तौर पर काम करती थीं.

प्रिंस चार्ल्स ने की थी तैयार
पैटन ने कहा, मुझे लगता है क‍ि मेरी चाची राजा चार्ल्‍स को व्‍यक्‍त‍िगत तौर पर जानती थीं. उन्हें शाही परिवार के सदस्यों की सेवा करने का सम्मान मिला. उन्होंने रानी के लिए खाना पकाया. मैंने पूरी ज़िंदगी बकरी को संभाल कर रखा. प्रिंस चार्ल्स ने 1967 में ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज से आर्कियोलॉजी और ह‍िस्‍ट्री की पढ़ाई की. वे ब्रिट‍िश शासन के पहले उत्तराधिकारी थे जिन्होंने विश्वविद्यालय की डिग्री हासिल की थी. नीलामीकर्ता हैन्सन्स ऑक्शनियर्स के मालिक चार्ल्स हैनसन ने कहा, हम इस शाही खोज को पाकर रोमांचित हैं. रेमंड ने इसके ऐतिहासिक महत्व के कारण अब इसे बेचने का फैसला किया है. हम चाहते हैं क‍ि आगे कोई और इसका ख्‍याल रखे. हमें उम्मीद है कि इसकी कीमत 12,600 डॉलर से ज्‍यादा होगी.

NEWS SOURCE :news18

A child had prepared it for a school project faridabadnews faridabadnews24 know its specialty this goat will be auctioned for Rs 10 lakh!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.