Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या कह रहा मौसम विभाग, 50 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी झेल रहे दिल्ली-NCR को कब मिलेगी राहत?

जानिए क्या कह रहा मौसम विभाग, 50 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी झेल रहे दिल्ली-NCR को कब मिलेगी राहत?

faridabadnews24By faridabadnews24May 29, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर भारत के ज्यादतर इलाके आग की भट्टी की तरह दहक रहे हैं. राजस्थान के कई शहरों में नौतपा की गर्मी लोगों को झुलसा रही है. चुरू में तो लोग साढ़े पचास डिग्री सेल्सियस तापमान के टॉर्चर को झेलने के लिए मजबूर हैं. दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी मंगलवार को पारा लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है. दिल्ली के अलावा भी आधा भारत सूरज की आग में तप रहा है. इसमें राजस्थान-गुजरात-पंजाब हो या हरियाणा और यूपी-एमपी, यहां तक कि पहाड़ी इलाके भी भीषण गर्मी से अछूते नहीं हैं.

मौसम वैज्ञानिकों से लेकर बड़े-बड़े विद्वान इस गर्म मौसम के लिए कई बातों को जिम्मेदार बता रहे हैं. इसमें क्रकीट में चादर में लिपटते शहर हों या क्लाइमेट चेंज की बात लेकिन आम लोगों के दिमाग में बस एक ही सवाल है कि इस चिलचिलाती गर्मी से आखिर कब राहत मिलेगी. गर्मी पर मौसम विभाग का क्या कहना है? आइये जानते हैं.

चिलचिलाती गर्मी से आखिर कब मिलेगी राहत?

गर्मी से राहत की बात पर मौसम विभाग की तरफ से भी अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं. चूंकि देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान बढ़ता ही जा रहा है इसलिए फिलहाल लू के कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. मौसम विज्ञान के पूर्वानुमानों से पता चलता है कि गर्मी का यह तीव्र दौर कम से कम अगले दो दिनों तक बना रह सकता है, जिससे पहले से ही चिलचिलाती परिस्थितियों से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के बीच चिंताएं बढ़ सकती हैं.

इसके बाद मौसम विज्ञानियों को एक उम्मीद की किरण दिख रही है. उनका कहना है कि देश के पश्चिमी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन सकता है. इससे अरब सागर की नमी खिंच कर देश के मैदानी इलाकों तक आएगी. तब जाकर गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन ये राहत कितने दिन की होगी इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता. अरब सागर की नमी और गर्म हवाओं की वजह से बारिश होने की संभावना है. इससे कुछ समय के तापमान में गिरावट आएगी और हीटवेव से थोड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में गर्मी की वजह इसके आसपास के राज्य हैं. दिल्ली के चारों तरफ जमीन ही जमीन है यानी इसके नजदीक न कोई पहाड़ है और न ही कोई समंदर बल्कि इससे कुछ दूर रेगिस्तानी राज्य राजस्थान है, जहां गर्मी से रेत तपना शुरू हो जाता है और वहां से आ रही हवाएं दिल्ली के तापमान को बढ़ाने लगती हैं. फिलहाल जो गर्मी है, उसके पीछे एक वजह पश्चिम से आ रही गर्म हवा भी है. इससे रेगिस्तानी गर्मी बहकर उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में आती है. इसकी वजह से दिल्ली और उसके आसपास का तापमान तेजी से बढ़ जाता है. यहां तक कि तापमान 50 के आंकड़े तक पहुंच गया है.

दिल्ली के बाहरी इलाके मुंगेशपुर और नरेला में मंगलवार को सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा नजफगढ़ में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पीतमपुरा और पूसा में तापमान 48.5 डिग्री दर्ज किया गया.

नजफगढ़-पालम-मुंगेशपुर में ही इतनी गर्मी क्यों?

आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान इसलिए हो रहा है क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके हैं. दूसरा कारण हवा की दिशा है. जब हवा पश्चिम से चलती है, तो ये उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं इसलिए यहां का तापमान तेजी से बढ़ता है

NEWS SOURCE : aajtak

#Health_News #Health #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 get relief? Know what the Meteorological Department is saying when will Delhi-NCR which is facing the scorching heat of 50 degrees
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.