Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चांदनी चौक समेत अन्य प्रमुख बाजारों में लगेंगी स्क्रीन, लोकसभा चुनाव के रिजल्ट का जश्न मनाएंगे दिल्ली के बाजार

चांदनी चौक समेत अन्य प्रमुख बाजारों में लगेंगी स्क्रीन, लोकसभा चुनाव के रिजल्ट का जश्न मनाएंगे दिल्ली के बाजार

faridabadnews24By faridabadnews24June 3, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली: लोकसभा चुनाव की चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां जोरों पर है। बाजार भी परिणामों का जश्न मनाने को तैयार है। एग्जिट पोल ने बाजार को मोदी सरकार के स्पष्ट बहुमत को लेकर आश्वस्त किया है। इसे देखते हुए बाजारों में विशेष तैयारियां चल रही है। एलईडी स्क्रीन लगाकार परिणामों का सुबह से लाइव प्रसारण के साथ जश्न की तैयारी है।

मिठाईयों के दिए जा रहे ऑर्डर

साथ ही मुंह मीठा कराने के लिए मिठाईयों के ऑर्डर भी दिए जा रहे हैं। प्रचार में जुटे रहे नेताओं को भी सम्मानित करने पर जोर है। एग्जिट पोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाने की भविष्यवाणी की है। किसी-किसी पोल ने भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 400 पार का आंकड़ा भी दिया है

बाजार इसे अर्थव्यवस्था के लिए काफी सकारात्मक मान रहा है, क्योंकि इससे सरकार की ओर से चल रहे आर्थिक सुधार के कदमों को गति मिलेगी। साथ ही मेक इन इंडिया व स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों से देश की अर्थव्यवस्था को उछाल मिलेगा। जीएसटी के साथ बैंक के कारोबारियों को सस्ते ऋण में आने वाली परेशानियों में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

देश में स्थिर और निर्णायक सरकार हो

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश महासचिव देवराज बवेजा के अनुसार, बाजार इस चुनाव से काफी आस लगाए हुए हैं, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में देश का विकास अतुलनीय है। इसे और आगे जाना है। इसके लिए जरूरी है कि देश में स्थिर और निर्णायक सरकार हो। इसलिए बाजार ने एग्जिट पोल के रूझानों को सकारात्मक तरीके से लिया है। वह भी परिणामों का जश्न मनाने को तैयार है।

उन्होंने बताया कि इसलिए भी महापर्व के परिणामों को लेकर कारोबारियों में दिलचस्पी है। चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, करोलबाग, साउथ एक्स व मयूर विहार समेत राष्ट्रीय राजधानी के करीब 20 से अधिक प्रमुख बाजारों में एलईडी स्क्रीन लगाकर चुनाव परिणामों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए बकायदा लोगों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन (फेस्टा) के महासचिव राजेंद्र शर्मा के अनुसार, अभी देश जिस स्थिति में खड़ा है, वह निर्णायक स्थिति है। उसमें देश को आगे ले जाने वाली सरकार चाहिए, जिसके लिए बड़े सुधारवादी फैसले जरूरी है। इसलिए,मजबूत सरकार जरूरी है।

बाजार में लगाई जाएगी स्क्रीन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने सारे तथ्यों को ध्यान में रखकर मतदान किया है। अब हम सभी उसका जश्न मनाने को तैयार हैं। बाजार में स्क्रीन लगाई जाएगी। दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन के महासचिव श्रीभगवान बसंल ने कहा कि चांदनी चौक में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकार कपड़ा कारोबारी महापर्व का जश्न मनाएंगे।भाजपा की विजय कामना को लेकर सुंदरकांड पाठ चांदनी चौक सहित दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा की जय – विजय की कामना के साथ मतगणना की पूर्व संध्या पर दिल्ली में कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है। सोमवार की शाम में कई मंदिरों और घरों में यह आयोजन होंगे, जिसमें सुंदरकांड का पाठ व श्री हनुमान चालीसा का गान आयोजित किया जाएगा।

NEWS SOURCE : jagran

Delhi markets will celebrate the results of the Lok Sabha elections faridabadnews faridabadnews24 Screens will be installed in Chandni Chowk and other major markets
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.