Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Bigg Boss OTT 3: भाईजान के इस करीबी की शो में होगी एंट्री?, सलमान खान के आउट होते ही मेकर्स ने खेला बड़ा दांव

Bigg Boss OTT 3: भाईजान के इस करीबी की शो में होगी एंट्री?, सलमान खान के आउट होते ही मेकर्स ने खेला बड़ा दांव

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिग बॉस ओटीटी 3 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब से बस एक हफ्ते बाद जियो सिनेमा पर ये विवादित रियलिटी शो ऑन एयर होने वाला है। इस बार सलमान खान की जगह बॉलीवुड के झकास एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) शो में होस्टिंग की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे और कंटेस्टेंट की वीकेंड पर क्लास लगाएंगे।

इस शो के लिए अब तक अंजुम फकीह से लेकर शिवांगी जोशी-पायल मलिक और मीका सिंह जैसे कई सितारों की एक टेंटटिव लिस्ट सामने आ चुकी है। अब हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के होस्टिंग छोड़ते ही एक बहुत बड़ा दाव खेला है और उनके परिवार के करीब रहीं एक शख्स को इस विवादित शो के लिए अप्रोच किया है।

बिग बॉस ने इस एक्ट्रेस को किया शो के लिए अप्रोच

सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के कमिटमेंट की वजह से इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 की मेजबानी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच ही खबर आई है कि मेकर्स ने उनके छोटे भाई अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को इस शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट पोर्टल जूम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स जॉर्जिया को अपने शो में लाना चाहते हैं, उनका मानना है कि वह शो को काफी कंटेंट दे सकती हैं। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि खुद इटालियन मॉडल भी इस विवादित शो से जुड़ने के लिए बेहद उत्सुक हैं और मेकर्स से उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि, जॉर्जिया की तरफ से अब तक बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

क्या सामने आएगी उनके और अरबाज के ब्रेकअप की वजह?

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से तलाक के बाद अरबाज खान की जिंदगी में जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात गोवा में पार्टी के दौरान हुई थी। अरबाज और जॉर्जिया ने तकरीबन चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन अचानक ही उनके अलग होने की खबर सामने आई और एक्टर ने शूरा खान से दूसरा निकाह किया।

हालांकि, अरबाज और जॉर्जिया क्यों एक-दूसरे से अलग हुए, इसकी असल वजह अब तक सामने नहीं आई है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगर वह बिग बॉस में आती हैं, तो इस पर भी वह बात करती नजर आ सकती हैं। फिलहाल सलमान खान के एग्जिट लेने के बाद अनिल कपूर के कंधों पर सिर्फ शो को संभालने की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि अगर जॉर्जिया शो में आती हैं तो एक्टर को उन्हें हिंदी भी सिखानी पड़ेगी। ये शो 21 जून से प्रसारित होगा।

NEWS SOURCE : jagran

#Manoranjan_News #Bollywood_News #Actor_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 Bigg Boss OTT 3: Will this close friend of Bhaijaan enter the show? faridabadnews faridabadnews24 the makers played a big bet as soon as Salman Khan was out
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.