फरीदाबाद : समाज सेवा का जूनून अगर इंसान में हो तो कोई नहीं आता आड़े यही जज्बा और जूनून वार्ड नo 5 के नवीन सैनी में देखने को मिला । वार्ड नo 5 के लोगो के अनुसार नवीन सैनी अपने वार्ड के लोगो की काफी समय से सेवा कर रहे है।इस अवसर पर नवीन सैनी ने कहाकि आने वाले निगम चुनावों में वह पार्षद उम्मीदवार की दावेदारी करेंगे जिससे वह अपने वार्ड की जनता की सेवा और अच्छे से कर सकें। उन्होंने कहाकि अगर भाजपा मुझे टिकट देती है तो जीतने के बाद मैं वार्ड का विकास करूँगा ना की ओर पार्षदों जैसे अपना विकास करूँगा। उन्होंने कहाकि जनता की सेवा करना मेरे खून में है।
जिसके चलते मै निगम चुनाव लडूंगा और यदि जनता ने मुझे अपना विजयी रूपी आशीर्वाद और प्यार दिया तो अपने वार्ड के निवासियों की सेवा कर क़र्ज़ उतारने का प्रयास करूँगा। नवीन सैनी ने यह भी कहाकि जितने के बाद बस जनता मुझे एक साल का समय दे अगर एक साल में काम नही कर पाया तो 366वे दिन अपनी पार्षद सीट छोड़ दूँगा।
