Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बाजारों में खुली हुई दुकानों का किया औचक निरीक्षण फरीदाबाद में उपायुक्त यशपाल यादव ने

बाजारों में खुली हुई दुकानों का किया औचक निरीक्षण फरीदाबाद में उपायुक्त यशपाल यादव ने

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने विभिन्न सेक्टरों व बाजारों में खुली हुई दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कुछ स्थानों पर अनियमितता मिली तथा कुछ स्थानों पर सभी हिदायतों की अनुपालना पाई गई। उपायुक्त ने इस दौरान सेक्टर-7 व सेक्टर-10 की मार्केट की दुकानों का निरीक्षण किया, जहां पर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार सभी दुकानें ठीक प्रकार से खुली हुई पाई गई।

इन सेक्टरों के अलावा फरीदाबाद क्षेत्र के सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सेक्टर-19 व सेक्टर-15 की मार्केट व फरीदाबाद के अन्य क्षेत्रामें में खुली हुई दुकानों में अनियमितता पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे दाएं व बाएं के नियमानुसार ही दुकानें खोलें। उन्होंने लोकल कमेटियों के सभी इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे अलाट किए गए क्षेत्र की मार्केट में खुली सभी दुकानों व मार्केट में आने वाले सभी लोगों के लिए जारी निर्देशों की दृढ़ता से अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने बताया कि लोकल कमेटियों का गठन बाजारों में खुली दुकानों पर सभी एसओपी को लागू करने के उद्देश्य से किया गया है।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के निर्देशानुसार व उपायुक्त फरीदाबाद के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से लाकडाउन के चलते बच्चों में तनाव को कम करने के लिए 8 से 15 मई तक विभिन्न आयु वर्ग के लिए अलग-अलग कैटेगरी में जिला स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई।

जिला बाल कल्याण अधिकारी एसएल खत्री ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं तीन ग्रुपों में करवाई गई थी, जिसमें प्रथम ग्रुप में 3 साल से 5 साल, द्वितीय ग्रुप में 6 साल से 10 साल तथा तृतीय ग्रुप में 11 साल से 14 साल की आयु के बच्चे थे। उन्होंने बताया कि 10 मई को कविता प्रतियोगिता के लिए 357 ऑनलाइन विडियो क्लिप, भाषण प्रतियोगिता के लिए 308 ऑनलाइन विडियो क्लिप, निबंध लेखन में 354 ऑनलाइन विडियो क्लिप, कहानी प्रतियोगिता के लिए 206 व नकल प्रतियोगिता के लिए 56 ऑनलाइन विडियो क्लिप ईमेल द्वारा प्राप्त हुई, जिनका आज 28 मई को तीनो ग्रुपों के सभी सब-ग्रुप का परिणाम निकाला गया। निर्णायक मंडल की भूमिका रविंदर कुमार मनचंदा, विनोद कुमार व गीता सिंह ने निभाई।

इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को उनकी श्रेणी में आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं की दो-दो मिनट की विडियो क्लिप तथा फोटो ई-मेल इंसइींूंदइिकबवउचमजपजपवद/हउंपसण्बवउ पर अभिभावकों द्वारा भेजी गयी। काॅ-ऑर्डिनेटर उदयचंद ने बताया कि इसके अलावा इन प्रतियोगिताओं में फैंसी ड्रेस, पेपर क्राफ्ट व वेस्ट मैटेरियल भी शामिल हैं, जिनका परिणाम बाद में निकाला जायेगा। आज कविता प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कहानी प्रतियोगिता व नकल प्रतियोगिता का परिणाम जिला स्तर पर निकाला गया है जिसमे प्रथम, द्वित्तीय, तृतीय व सांत्वना स्थान निकाले गए।

विजेता बच्चों को ई-मेल द्वारा बधाई के साथ-साथ सूचित किया जाएगा तथा विजेता रही इन्ही प्रस्तुतियों को प्रदेश स्तर पर राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ भिजवाया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता बच्चों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 500 रूपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 300 रूपए, तृतीय पुरस्कार के लिए 200 रूपए व सांत्वना पुरस्कार के लिए 100 रूपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर इसमें प्रथम पुरस्कार 3100 रूपए, द्वितीय को 2100 रूपए, तृतीय को 1100 रूपए एवं सांत्वना पुरस्कार विजेता को 500 रूपए दिया जाएगा।

Deputy Inspector Yashpal Yadav did a surprise inspection of the shops opened in the markets in Faridabad faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.