कोरोना के चलते लाॅक डाउन में जहाँ लोगो को आवश्यकता ना होते हुए भी भिड़ लगा देते है जिन्हें सम्हालने पुलिसकर्मी को अपनी जान कि परवाह किए बिना ड्युटी करनी होती है और इनके कोरोना प्रभावित होने की संभावना बढ जाती है। ऐसे में “देव मानव सेवा ट्रस्ट” के छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अध्यक्ष चिन्ना बलैया जी एवं मोंगरा टी.वी. के वाईस प्रेसिडेंट संजय पाटिल जी ने सुपेला थाना टी. आई. से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया व साथ ही रोग
प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाला सर्वज्वरहर चूर्ण जो एक एंटी वायरल फॉर्मूला है जिसे प्रेरणा विद्यालय, मानवतीर्थ बेमेतरा छत्तीसगढ़ द्वारा निर्मित है ओर वहाँ निशुल्क वितरण किया जा रहा है वही चूर्ण पुलिसकर्मीयो में वितरण किया तथा उन्हें स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। साथ ही मोगरा टीवी के एमडी विकास मेश्राम से मुलाकात कर उनके स्टाफ जो पत्रकारिता के माध्यम से कोरोना से संघर्ष को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं उन्हें भी धन्यवाद व सर्वज्वरहर चूर्ण स्टाफ में वितरण करने के लिए दिया गया।
ट्रस्टी अम्बिका शर्मा ने दुर्ग जिला अध्यक्ष चिन्ना जी का इस नेक कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
