Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पत्नी की नई गाड़ी में पुलिसवाले ने लगाई आग, बदला लेना था, बताया किस बात का था गुस्सा

पत्नी की नई गाड़ी में पुलिसवाले ने लगाई आग, बदला लेना था, बताया किस बात का था गुस्सा

faridabadnews24By faridabadnews24July 4, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को अपनी पत्नी की नई गाड़ी में आग लगाने और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि कुछ ही घंटों में उसकी बेल हो गई क्योंकि अपराध जमानती थे। आरोपी पुलिसवाला सिक्योरिटी यूनिट में तैनात है। पुलिस ने बताया कि सुधीर और निशा शौकीन, जो एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं, ने 15 साल पहले शादी की थी लेकिन करीब छह महीने पहले अलग हो गए। दोनों नजफगढ़ में एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। सुधीर ग्राउंड फ्लोर पर रहता है और निशा पहली मंजिल पर। उनके दो नाबालिग बच्चे हैं, एक 12 साल की लड़की और एक पांच साल का बेटा।

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि एक महिला ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने 26 जून को उसे धमकाया और उसकी हुंडई एक्सटर कार में आग लगा दी, जिसे उसने घटना से 20 दिन पहले ही खरीदा था। सिंह ने कहा, ‘भारतीय दंड संहिता की धारा 435, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’ सुधीर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

नशे में गाड़ी को तोड़ा

एचटी से बात करते हुए शौकीन ने आरोप लगाया कि सुधीर ने दो घंटे के अंदर तीन बार उनकी कार पर हमला किया। उन्होंने बताया कि 26 जून को सुधीर घर के बाहर खड़ा था और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। शौकीन ने कहा, ‘मैंने और मेरे बच्चों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और कम से कम चार घंटे तक बाहर नहीं निकले। मैं अपने घर से वो सब देख रही थी जो वह कर रहा था। वो नशे में था और उसने कार की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे तोड़ने के लिए हथियार का इस्तेमाल किया। जब मैंने पुलिस को फोन किया तो सुधीर भाग गया।’

इस बात लेना था बदला

शौकीन के अनुसार, पुलिस के जाने के बाद उसके पति ने फिर से उसकी कार में तोड़फोड़ की और तीसरी बार दो अन्य लोगों के साथ आकर कार में आग लगा दी। वहीं एचटी से बात करते हुए सुधीर ने कहा, ‘मैंने अक्टूबर 2023 में एक कार खरीदी और दिसंबर में उसने (पत्नी) एक नकाबपोश आदमी को भेजा जिसने मेरी कार पर स्क्रैच के निशान बना दिए। मैं बदला लेना चाहता था।’

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Policeman set his wife's new car on fire told what he was angry about wanted to take revenge
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.