Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Nurse sexually assaulted Foreign Women Patient: करने लगा गंदी हरकत, विदेशी महिला मरीज का डायपर बदलने पहुंचा मेल नर्स

Nurse sexually assaulted Foreign Women Patient: करने लगा गंदी हरकत, विदेशी महिला मरीज का डायपर बदलने पहुंचा मेल नर्स

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2024No Comments3 Mins Read
Nurse sexually assaulted Foreign Women Patient: Male nurse started doing dirty acts, came to change diaper of foreign woman patient
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Nurse sexually assaulted Foreign Women Patient: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक अस्पताल में मेल नर्स ने विदेशी महिला मरीज के साथ गंदी हरकत की है. पुलिस ने बताया कि गुड़गांव के आर्टेमिस अस्पताल में एक नर्सिंग अटेंडेंट ने विदेशी महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया, जिसके आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना रविवार को तड़के गुरुग्राम के आर्टेमिस अस्पताल में महिला की सर्जरी के बाद घटी.

राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

दरअसल, महिला की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद एक मेल नर्स को महिला का डायपर बदलने के लिए भेजा गया. इस दौरान उसने महिला को गलती से छुआ और इस हरकत को उसने कई बार दोहराया. इसके बाद महिला ने ये बात अपनी बेटी को बताई, जिसने इसकी जानकारी पुलिस को दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान राजस्थान के तिजारा के रहने वाले 25 साल के ठाकुर सिंह के रूप में हुई है. वह एक साल से भी ज्यादा समय से अस्पताल में नर्सिंग अटेंडेंट के तौर पर काम कर रहा था.

पुलिस ने दी पूरे मामले की जानकारी

गुरुग्राम के एसीपी ईस्ट ऋषिकांत ने बताया कि महिला एक दिन पहले ही अपनी बेटी के साथ इलाज के लिए आई थी और वहां उसकी सर्जरी हुई थी. बाद में उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. जब आरोपी महिला का डायपर बदलने के लिए पहुंचा तो उसने महिला को गलत तरीके से छुआ. इसके बाद महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया, क्योंकि उसे लगा कि यह गलती से हुआ होगा. लेकिन, जब उसने उसी दिन तीन-चार बार ऐसा दोहराया तो उसने अपनी बेटी को इसकी जानकारी दी, जिसने इसकी सूचना पुलिस को दी. महिला की बेटी ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना पर अस्पताल ने जारी किया बयान

पुलिस ने सेक्टर 50 थाने में बीएनएस धारा 64(2)(ई) के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मेल नर्स को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस घटना को लेकर अस्पताल ने भी बयान जारी किया है और बताया है कि आर्टेमिस अस्पताल हमेशा अपने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है. बयान में कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि इसमें शामिल सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाए और पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जाए ताकि सच्चाई और न्याय की जीत हो. बयान में यह भी बताया गया है कि जांच होने तक व्यक्ति को अस्थायी रूप से ड्यूटी से हटा दिया गया है.

NEWS SOURCE Credit : zeenews

came to change diaper of foreign woman patient Crime News faridabadnews faridabadnews24 Nurse sexually assaulted Foreign Women Patient: Male nurse started doing dirty acts
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.