फरीदाबाद : जो महिला अपनी बुद्धिमता, क्षमता व अपनी प्रतिभा के आधार पर विभिन्न संघर्षों से होकर गुजरती है और सकारात्मक ऊर्जा से आगे बढ़ती है, वही क्वीन कहलाती हैl राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रेखा जी द्वारा हिसार जिले में 7 दिनों तक चलने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिता #हरियाणा_क्वीन का का समापन 31 मई 2020 को हुआ | इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया| जिसमें लड़कियां और महिलाएं दोनों शामिल थीl विभिन्न चरणों के अंको व लाइक कमेंट के आधार पर विजेता घोषित किए गएl हरियाणा_क्वीन का ताज रुचि सिंगला व अर्चना को मिला । द्वितीय स्थान पर गीता जी, तृतीय स्थान पर सुनीला जी रहे | रुचि को मिस ब्यूटीफुल हर्ट, आरती नागपाल को मिसेज सनशाइन, किरण बंसल को मिसेज चैरिटी , सुनीला थरेजा को मिसेज टैलेंटेड, गीता को मिसेज एलिगेंट, अर्चना को मिसेज कॉन्फिडेंट का खिताब मिलाl.
सभी महिला शक्तियों की कामयाबी पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की फाउंडर व चेयरपर्सन श्रीमती अंबिका शर्मा जी ने बधाई व शुभकामनाएं दीl
