Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Vinesh Phogat Returns: हरियाणा विधानसभा के लिए क्या हैं मायने?, विनेश फोगाट के साथ जीप में सवार दीपेंद्र हुड्डा

Vinesh Phogat Returns: हरियाणा विधानसभा के लिए क्या हैं मायने?, विनेश फोगाट के साथ जीप में सवार दीपेंद्र हुड्डा

faridabadnews24By faridabadnews24August 17, 2024No Comments3 Mins Read
Vinesh Phogat Returns: What does it mean for Haryana Assembly? Deepender Hooda riding in the jeep with Vinesh Phogat
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बाद चैंपियन बेटी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) वतन लौट आई हैं. विनेश कुश्ती के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मेडल नहीं ला सकी. उधर, नई दिल्ली में शनिवार को विनेश फोगाट का चैंपियनों की तरह स्वागत किया गया. इस दौरान विनेश की मां, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) नजर आए. हालांकि, इस बीच कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा (Depender Hooda) की मौजूदगी और विनेश फोगाट के साथ जीप में उन्हें जगह मिलने पर सियासी गलियारों में चर्चाएं होने लगी. अब दीपेंद्र के विनेश के स्वागत में जाने पर कई तरह के सियासी मायनें निकाले जा रहे हैं.

दरअसल, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट विवाद के बाद से हरियाणा में सियासी फिजाओं में पारा चढ़ गया था. यहां तक कि दीपेंद्र हुड्डा के पिता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने तो यहां तक कह दिया था कि उनके पास नंबर्स नहीं है, वर्ना वह विनेश को राज्यसभा भेज देते. इस मुद्दे पर जमकर सियासी बयानबाजी हुई. भाजपा, आम आदमी पार्टी से लेकर विनेश फोगाट के ताऊ ने बयान दिए.

गौरतलब है कि अब हरियाणा में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है और ऐसे में कांग्रेस पहलवानों के पिछले और अब के मुद्दों को भुनाना चाहती है. इसी कड़ी में दीपेंद्र विनेश का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे. हरियाणा में पहलवानी बड़ा मुद्दा है. बीते समय में कुश्ती खिलाड़ियों और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े विवाद को लेकर हरियाणा में लगातार चर्चा होती रही थी.भाजपा इस मामले में असहज है और ऐसे में कांग्रेस अब इसे भुनाना चाहती है. अहम बात है कि विनेश के जरिये कांग्रेस महिलाओं, बेटियों और जाट समाज को भी साधना चाहती है. खाप पंचायतें भी विनेश के समर्थन में हैं और कांग्रेस एक पॉजिटिव संदेश सभी हलकों में देकर वोटरों को रिझाने के प्रयास में है.

विनेश के स्वागत में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि  विश्वविजेता पहलवानों को अपने दाव से परास्त कर लौटी देश की बेटी और हरियाणा की शेरनी, विनेश फोगाट का भारत में स्वागत एवं अभिनंदन. आम तौर पर रक्षाबंधन पर भाई बहन को तोहफा देता है, मगर आपने तो हम सभी हिंदुस्तानियों की छाती गर्व से चौड़ी कर दी. आप अपने जीवन का हर दंगल यूं ही जीतते रहो, यही हम सब की शुभकामना है. चैंपियन बहन विनेश फोगाट का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत… #वेलकम_विनेश.

उधर,  हरियाणा के खेल मंत्री संजय सिंह ने विनेश फोगाट को राजनीति में आने का निमंत्रण भी दिया था और कहा था कि अगर विनेश फोगाट चाहें तो भाजपा उन्हें टिकट पर विचार करेगी. हालांकि, भाजपा खुलकर विनेश के बारे में कुछ नहीं बोल रही है. शनिवार को चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस विनेश के मामले में राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा बेटियों के साथ है.

NEWS SOURCE Credit : news18

faridabadnews faridabadnews24 Vinesh Phogat Returns: Vinesh Phogat Returns: What does it mean for Haryana Assembly? Deepender Hooda riding in the jeep with Vinesh Phogat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.