Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबादः कुल 416 हुए, रिकार्डतोड़ 45 पॉजिटिव मिले

फरीदाबादः कुल 416 हुए, रिकार्डतोड़ 45 पॉजिटिव मिले

faridabadnews24By faridabadnews24June 1, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण आने के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 45 लोग कोराना से संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 416 हो गई है।

चार सख्त लॉकडाउन बीतने और लॉकडाउन के पांचवें चरण की शुरुआत होने और प्रशासन के तमाम इंतजाम होने के बावजूद इस तरह कोरोना पॉजिटिव केस का बढऩा चिंताजनक है।

जिले में अब तक कभी 45 संक्रमित नहीं आए। यह एक दिन में आने वाली संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है।

सोमवार की सुबह तक 7 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे, लेकिन शाम की जांच रिपोर्ट आने पर 38 नए पॉजीटिव केस दर्ज किए गए और एक दिन में सर्वाधिक 45 केस पाए जाने का रिकॉर्ड बना।

कोरोना पॉजिटिव की यह रफ्तार कहती है कि जिले में कम्युनिटी ट्रांसफर तेजी से शुरू हो गया है।

कोरोना की चेन तोडऩे में प्रशासनिक इंतजामों के साथ लोगों द्वारा अत्यंत सजगता बरतना निहायत जरूरी हो गया है।

11815 होम आइसोलेशन पर

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अब तक 12207 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 4253 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है।

शेष 7678 लोग अंडर सर्विलांस हैं।

कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 11815 होम आइसोलेशन पर हैं।

अब तक 12575 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 11244 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 915 की रिपोर्ट आनी शेष है।

अब तक 416 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 168 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 80 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है।

इसी प्रकार ठीक होने के बाद 160 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अब तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रहीं।

45 positives recorded Faridabad: 416 total faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.