उत्तरप्रदेश / बरेली : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की उत्तरप्रदेश से बरेली जिला अध्यक्ष अंजली दुबे जी तथा उनकी टीम ने आज 02-06-2020 को भीषण गर्मी मे चलते राहगीरों और आमजन को शर्बत पिलाया।
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने बताया है आज निर्जला एकादशी है इस एकादशी का व्रत अन्न और पानी के बिना किया जाता है।साल मे 24 ग्यारस यानी एकादशी आती है। यह सबसे बड़ी ग्यारश मानी जाती है। उपवास के कठोर नियम के कारण सभी व्रतों मे निर्जला एकादशी का व्रत सबसे कठिन होता है। ये व्रत जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष मे आता है।
अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि भगवान विष्णु से प्रार्थना है कि वे अपना आशीर्वाद सब पर बनाये रखे और इस कोरोना संकट काल मे सभी को सुरक्षित रखे
