अगर आप सोचते हैं कि वॉलपेपर लगाने से आपके फोन को कोई खतरा नहीं, तो आप गलत हैं। जी हां, एक ऐसे वालपेपर का पता चला है, जिससे फोन क्रेश हो रहे हैं। इतना ही फोन बूट होने में भी परेशानी हो रही है। सैमसंग के फोन ने के लिए ये वालपेपर सबसे ज्यादा खतरवाक है। आपको बता दें,पॉपुलर लीक्सटर Universe Ice ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है, जिसे बाकी कई यूज़र्स ने भी कंफर्म किया है।
लीक्सर ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर किया है , ‘Warning! इस फोटो को कभी अपने वॉलपेपर की तरह सेट न करें। खासतौर पर सैमसंग यूज़र्स। इससे आपका फोन क्रैश हो जाएगा। इसे बिल्कुल ट्राय न करें। अगर आपको कोई ऐसी फोटो भेजता है तो उसे अनदेखा कर दें।
WARNING!!!
Never set this picture as wallpaper, especially for Samsung mobile phone users!
It will cause your phone to crash!
Don’t try it!
If someone sends you this picture, please ignore it.
उन्होंने बताया कि, ये दिक्कत सैमसंग के फोन में आ रही है, जो कि गैलेक्सी नोट 8 पर किया है। लीक्सटर ने बताया कि जबउसने फोटो का वॉलपेपर लगाया तो उसका कलर चेंज हो गया। लेकिन जब उस फोटो को ट्विटर पर अपलोड किया तो उसका कलर नहीं बदला।’


