Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पटना गैंगरेप: सौतेली मां बनी हैवान, 15 साल की बेटी को बनाना चाहती थी सेक्स वर्कर, 5 आरोपी गिरफ्तार

पटना गैंगरेप: सौतेली मां बनी हैवान, 15 साल की बेटी को बनाना चाहती थी सेक्स वर्कर, 5 आरोपी गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24November 3, 2024No Comments3 Mins Read
Patna gang rape: Step mother turned monster, wanted to make 15 year old daughter a sex worker, 5 accused arrested
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिहार की राजधानी पटना के एक पॉश अपार्टमेंट में 15 साल की लड़की से गैंगरेप के मामले ने झकझोर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी एक ट्रैवल एजेंट समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पीड़िता की सौतेली मां भी शामिल है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता की सौतेली मां उससे जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही थी। वह उसे सेक्स वर्कर बनाना चाहती थी। उसी ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी को अपार्टमेंट में भेजा था, जहां दरिंदों ने उसका गैंगरेप किया। यह घटना शुक्रवार रात की है। पीड़िता का पीएमसीएच अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजीव नगर थाना इलाके में स्थित पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट में शुक्रवार रात करीब 8 बजे यह घटना हुई। पटना के एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर-2 दिनेश कुमार पांडेय ने शनिवार को मीडिया से बताचीत में कहा कि राजीव नगर इलाके के अपार्टमेंट में किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीड़िता उन्हें घायल अवस्था में मिली। उसे तुरंत पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सौतेली मां ने ही भेजा था फ्लैट में, हैवानों ने प्राइवेट पार्ट भी डैमेज किया
बताया जा रहा है कि पीड़िता पटना के शास्त्री नगर थाना इलाके की रहने वाली है। उसके पिता की दो शादियां हुई हैं। उसकी सौतेली मां घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है। वह उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने का काम कर रही थी। उसी ने शुक्रवार देर शाम पीड़िता को अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भेजा था। जहां कुछ लोगों ने मिलकर नाबालिग लड़की का बेरहमी से गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता के प्राइवेट पार्ट भी जख्मी हो गए। पुलिस को घर से खून से सना हुआ पोछा मिला और एक गाड़ी की सीट से भी खून के निशान पाए गए। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें उसकी सौतेली मां और मुख्य आरोपी शामिल है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप का मुख्य आरोपी एक ट्रैवल एजेंसी चलाता है। पीड़िता की हालत ठीक होने पर पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं। मामले का जल्द ही खुलासा होने की संभावना है।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

5 accused arrested faridabadnews faridabadnews24 Patna gang rape: Step mother turned monster wanted to make 15 year old daughter a sex worker
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.