निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच चंडीगढ़ की चेयरपर्सन अदिति भारद्वाज, चंडीगढ़ अध्यक्ष सोनिया मनचंदा जी, रेखा महाजन जी व गीतू जैन जी ने राहगीरों के लिए पेयजल, जूस और फल की व्यवस्था की। कोरोना संकट के इस कठिन समय में उन्होंने सामाजिक दूरी एवं नियमों का भी पालन किया !
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी का प्रकल्प नर सेवा नारायण सेवा के अभियान को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच चंडीगढ टीम ने आज ज्येष्ठ शुक्ला निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर चंडीगढ़ टीम द्वारा शीतल पेयजल व फल बांटे गए और कोरोना महामारी से रक्षा के लिए प्रार्थना की गई ! सोनिया मनचंदा जी ने बताया कि उनकी टीम पहले भी कोरोना योद्धाओं के रूप में पुलिस प्रशासन को भी दुपट्टा, व माला पहनाकर सम्मानित कर चुकी है। मंच की चंडीगढ़ चेयरपर्सन अदिती जी ने टीम का धन्यवाद दिया और कहा आप सभी के सहयोग से हमारी टीम इसी तरह सेवा कार्य करती है
