Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Women’s Day 2025: जानें इनके बारे में, आज इन 6 महिलाओं ने संभाले PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स

Women’s Day 2025: जानें इनके बारे में, आज इन 6 महिलाओं ने संभाले PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स

faridabadnews24By faridabadnews24March 8, 2025Updated:March 8, 2025No Comments4 Mins Read
Women's Day 2025: Know about them, today these 6 women handled PM Modi's social media accounts
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया महिला अकाउंट्स को संभालने की जिम्मेदारी 6 प्रेरक महिलाओं को दी गई है। इसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने की कोशिश की है। इस अनूठे कदम ने इन असाधारण महिलाओं को अपने शानदार सफर, उपलब्धियों और चुनौतियों को राष्ट्र के साथ साझा करने का अनूठा अवसर दिया है। ये महिलाएं देश के अलग-अलग कोनों से हैं, जिनमें दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत शामिल हैं।

देश के अलग-अलग इलाकों से रखती हैं ताल्लुक

वैशाली रमेशबाबू तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से, डॉक्टर अंजलि अग्रवाल दिल्ली से, अनीता देवी बिहार के नालंदा से, एलिना मिश्रा ओडिशा के भुवनेश्वर से, अजयता शाह राजस्थान से और शिल्पी सोनी मध्य प्रदेश के सागर जिले से ताल्लुक रखती हैं। एक तरफ जहां 4 महिलाओं ने अपने अनुभव व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किए, वहीं उनमें से दो, शिल्पी और एलिना, ने संयुक्त रूप से अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। ये महिलाएं खेल, ग्रामीण उद्यमिता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

IMAGES SOURCE : GOOGLE

वैशाली रमेशबाबू- शतरंज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैशाली 6 साल की उम्र से ही उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। खेल के प्रति उनके समर्पण का ही नतीजा है कि 2023 में उन्होंने शतरंज के ग्रैंडमास्टर का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया। उन्होंने महिला विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता। वह अपनी रणनीतिक प्रतिभा और दृढ़ता के साथ वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित करती रहती हैं।

IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अनीता देवी- गरीबी और प्रतिकूल परिस्थितियों की बाधाओं को पार करते हुए, ‘बिहार की मशरूम लेडी’ के नाम से मशहूर अनीता देवी ने 2016 में माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी की स्थापना करके आत्मनिर्भरता की ओर एक साहसिक कदम उठाया। मशरूम की खेती के माध्यम से उन्होंने न केवल सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं के उत्थान किया है, बल्कि उनके लिए रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं, जिससे वित्तीय स्वतंत्रता और आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

IMAGES SOURCE : GOOGLE

एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी- एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में शुमार हैं। ये दोनों वैज्ञानिक अत्याधुनिक शोध और प्रौद्योगिकी में भारतीय महिलाओं के योगदान का उदाहरण हैं। एलिना मिश्रा मुंबई में स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में एक परमाणु वैज्ञानिक हैं, जबकि शिल्पी सोनी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में एक प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं।

IMAGES SOURCE : GOOGLE

अजयता शाह- फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और सीईओ के रूप में, अजयता डिजिटल रूप से सक्षम 35,000 से अधिक महिला उद्यमियों को सशक्त बनाकर ग्रामीण उद्यमिता को बदल रही हैं। उनकी पहल इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जरूरी सेवाओं एवं उत्पादों की आपूर्ति करने में मदद करती है, जिससे ग्रामीण बाजारों और आर्थिक विकास के बीच की खाई को पाटा जा सके।

IMAGES SOURCE : GOOGLE

डॉ. अंजलि अग्रवाल- डॉ. अंजलि अग्रवाल सामर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी की संस्थापक हैं। तीन दशकों के करियर के साथ, उन्होंने अपना जीवन समावेशी गतिशीलता और बाधा-मुक्त बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके प्रयासों ने भारत भर में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को विकलांग लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

देश के भविष्य को आकार दे रही हैं महिलाएं

इनमें से प्रत्येक असाधारण महिला नारी शक्ति की भावना को मूर्त रूप देती है, यह दर्शाती है कि महिलाएँ केवल भागीदार नहीं हैं, बल्कि विकसित भारत को आकार देने में अग्रणी हैं। उनके उल्लेखनीय योगदान इस विचार को पुष्ट करते हैं कि भारतीय महिलाएं बाधाओं को तोड़ रही हैं, उत्कृष्टता प्राप्त कर रही हैं और देश के भविष्य को आकार दे रही हैं।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 today these 6 women handled PM Modi's social media accounts Women's Day 2025: Know about them
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

17 विद्रोही मारे गए, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई

June 3, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.