Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गृह और विदेश मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, फर्जी आधार कार्ड पर देश में बड़ी संख्या में घुसे विदेशी

गृह और विदेश मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, फर्जी आधार कार्ड पर देश में बड़ी संख्या में घुसे विदेशी

faridabadnews24By faridabadnews24May 9, 2025No Comments3 Mins Read
Home and Foreign Ministry issued alert, a large number of foreigners entered the country using fake Aadhaar cards
IMAGES SOURCE : GOOGLE
फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhaar Card) पर देश में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक अवैध रूप से प्रवेश कर गए हैं। यही नहीं, फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का बड़ा रैकेट काम कर रहा है। इस रैकेट के सीमा पार आपराधिक तत्वों से साठगांठ के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। इस संबंध में केंद्रीय गृह और विदेश मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बिहार के सभी डीएम, एसएसपी और एसपी को आधार कार्ड के आफलाइन सत्यापन का राज्य के गृह विभाग ने निर्देश दिया है। आधार के सत्यापन को लेकर एसओपी भी जारी किया गया है।

140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत लेगा ये वी‌डियो, हे मां देवी, हमें कुछ नहीं चाहिए, बस पाकिस्तान नाश हो जाए

सरकार ने अलर्ट जारी कर क्या कहा?

गृह एवं विदेश मंत्रालय के अलर्ट में कहा गया है कि फर्जी आधार बनाने का नेटवर्क आपराधिक तत्वों के साथ मिलकर काम कर रहा है। बड़ी संख्या में फर्जी आधार पर विदेशी सीमा से भारत में प्रवेश भी कर चुके हैं। वे अवैध तरीके से योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र और आसपास के जिलों में कई बदमाशों के आपराधिक तत्वों से मिलकर खुद को सरगना के रूप में संगठित कर रहे हैं। इसे देखते हुए इन बिचौलियों और सरगनाओं की पहचान कराने को भी कहा गया है। एसडीपीओ, एसपी, एसएसपी और डीआइजी स्तर से डाटा और विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर रणनीति तैयार कराने को कहा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार अवैध विदेशी नागरिक फर्जी आधार के सहारे देश में प्रवेश कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा आधार के सहारे अन्य भारतीय पहचान पत्र प्राप्त कर रहे हैं। यह काफी गंभीर मामला है। फर्जी पहचान पत्र के आधार पर देश में देश विरोधी गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा सकता है।

मन शांत रखेंगे ये 3 एक्सरसाइज, लाइफ में बढ़ गया हद से ज्यादा स्ट्रेस

यूआईडीएआई ने तैयार किया मोबाइल ऐप:

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने फर्जी आधार की जांच के लिए एमआधार ऐप विकसित किया है। गृह मंत्रालय के उप सचिव के पत्र के अनुसार इस ऐप से आफलाइन मोड में आधार पर प्रिंट क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी। इससे आधार कार्डधारी का डेमोग्राफी डेटा सामने आ जाएगा। इसमें नाम, पता के साथ तस्वीर भी सामने आ जाएगा। अधिकारी चेहरे से भी मिलान कर फर्जी की पहचान कर सकेंगे। मंत्रालय ने इस ऐप को सभी पुलिसकर्मियों के लिए अनिवार्य करने को कहा है, खासकर सीमावर्ती क्षेत्र में। पदाधिकारियों के स्तर से भी इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने को कहा गया है।
NEWS SOURCE Credit : jagran

 

a large number of foreigners entered the country using fake Aadhaar cards faridabadnews faridabadnews24 Home and Foreign Ministry issued alert
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बंद रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट, चुनाव के तुरंत बाद इस राज्य में होगा बड़ा प्रदर्शन

May 2, 2026

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.