Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अडल्ट स्टार के साथ वायरल हुई थी तस्वीर, अर्चिता फुकन ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना नाम

अडल्ट स्टार के साथ वायरल हुई थी तस्वीर, अर्चिता फुकन ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना नाम

faridabadnews24By faridabadnews24July 12, 2025Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Archita Phukan changed her name on Instagram after her photo with an adult star went viral
IMAGES SOURCE : GOOGLE

असम की गलियों से निकलकर सोशल मीडिया की चकाचौंध तक पहुंची अर्चिता फुकन, जिन्हें दुनिया ‘बेबीडॉल आर्ची’ के नाम से जानती है। इस सोशल मीडिया सेंसेशन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया। जहां पहले इंस्टाग्राम पर उनका नाम अर्चिता फुकन था, अब उसे बदलकर उन्होंने ‘अमीरा इश्तारा’ कर लिया है। हालांकि उनका हैंडल नेम अभी भी @babydoll_archi ही है, लेकिन इस बदलाव ने एक बार फिर से उन्हें सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया है। जहां कुछ का मानना है कि यह एक री-ब्रांडिंग का हिस्सा है, शायद एक नई शुरुआत। कुछ इसे आध्यात्मिक बदलाव मान रहे हैं, तो कुछ को लगता है कि यह उनके अतीत को पीछे छोड़ने का एक कदम है।

video viral, श्मशान घाट में BJP नेता को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा… पैर पकड़ मांगने लगा माफी

अमेरिकी एडल्ट फिल्म स्टार केन्द्रा लस्ट के साथ तस्वीर हुई थी वायरल

मालूम हो कि हाल ही में अर्चिता फुकन की एक तस्वीर अमेरिकी एडल्ट फिल्म स्टार केन्द्रा लस्ट के साथ वायरल हुई थी। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। कुछ ने कहा कि अर्चिता ने अमेरिकी एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रख लिया है, तो कुछ ने इसे एक स्मार्ट मार्केटिंग स्टंट बताया। अर्चिता ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “केन्द्रा से मिलना एक अविस्मरणीय अनुभव था। उनकी आत्मविश्वास और प्रोफेशनलिज्म ने मुझे प्रेरित किया।”

अमेरिकी अडल्ट स्टार केंद्रा लस्ट के साथ अर्चिता फुकन

Image Source : SOCIAL MEDIA
अमेरिकी अडल्ट स्टार केंद्रा लस्ट के साथ अर्चिता फुकन

लोगों के अलग-अलग दावे

सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि ये तस्वीर AI-जनरेटेड है। एक इंस्टाग्राम पेज ‘जस्ट असम थिंग्स’ ने तो यहां तक कहा कि अर्चिता असली इंसान ही नहीं, बल्कि एक AI-जनरेटेड मॉडल हैं। लोगों ने उनके चेहरे की परफेक्शन और रील्स की हाई-क्वालिटी प्रोडक्शन को देखकर शक जताया। लेकिन अर्चिता ने इन अफवाहों पर चुप्पी साध ली और एक क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, “मैंने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया, न ही इनकार किया। कुछ रास्ते निजी होते हैं, कुछ कदम रणनीतिक। कहानियां कैप्शन्स में नहीं, अध्यायों में खुलती हैं।”

कैसे हुईं वायरल

असम की एक लड़की से, जिसने इंस्टाग्राम पर एक रील डाली। गाना था रोमानियाई सिंगर केट लिन का ‘डेम उन ग्र्र’। वीडियो में अर्चिता एक साधारण लुक से साड़ी में ट्रांसफॉर्म होती हैं, और बस, यही वो पल था जब इंटरनेट ने उन्हें गले लगा लिया। उनकी रील ने लाखों व्यूज बटोरे, और देखते-देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.2 मिलियन तक पहुंच गई। लेकिन ये सिर्फ शुरुआत थी। अर्चिता की हर तस्वीर और रील में एक अलग ही जादू था। उनकी बोल्ड और ग्लैमरस स्टाइल ने उन्हें असम से लेकर देशभर में मशहूर कर दिया।

अंधेरे में डूबा अर्चिता का अतीत

अर्चिता की कहानी सिर्फ ग्लैमर और रील्स तक सीमित नहीं है। 2023 में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने अंधेरे अतीत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे छह साल तक भारत के देह व्यापार के दलदल में फंसी थीं और अपनी आजादी के लिए 25 लाख रुपये चुकाने पड़े। “मैंने न सिर्फ खुद को आजाद किया, बल्कि एक संगठन के साथ मिलकर आठ अन्य लड़कियों को भी इस नर्क से निकाला।” इस खुलासे ने उनके फैंस को झकझोर दिया, लेकिन उनकी हिम्मत और जज्बे ने उन्हें एक प्रेरणा बना दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। faridabadnews24 किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Archita Phukan changed her name on Instagram after her photo with an adult star went viral faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लोगों की बढ़ी टेंशन, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी आई सामने

May 23, 2026

Video से फैली सनसनी, महिला मित्र बचाती रही, हमलावर पीटते रहे…बीच सड़क हुई घटना से सहमे लोग

May 19, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.