Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा, एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में एक की गिरफ्तारी

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा, एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में एक की गिरफ्तारी

faridabadnews24By faridabadnews24August 22, 2025No Comments3 Mins Read
Faridabad Crime Branch caught after encounter, one arrested in firing case at Elvish Yadav's house
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर 17 अगस्त 2025 को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंशात उर्फ इशू गांधी के रूप में हुई है। पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर के दौरान इशू गांधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

एनकाउंटर और गिरफ्तारी

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि फायरिंग में शामिल एक संदिग्ध इंशात उर्फ इशू गांधी फरीदाबाद क्षेत्र में छिपा हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान एक एनकाउंटर हुआ, जिसमें इशू गांधी ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो इशू के पैर में लगी। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

क्या हुआ था उस दिन

17 अगस्त की सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच, गुरुग्राम के सेक्टर 57 में स्थित एल्विश यादव के घर पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर 20-25 राउंड गोलियां चलाई थीं। इस हमले में घर की ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर की दीवारों, बालकनी, और खिड़कियों को निशाना बनाया गया। घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, और उनके परिवार के सदस्य व केयरटेकर सुरक्षित रहे। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें दो नकाबपोश बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखे।

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वालों में से एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

Image Source : INSTAGRAM/@ELVISH_YADAV, REPORTER INPUT
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वालों में से एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

फायरिंग की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने ली थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में हिमांशु भाऊ गैंग ने दावा किया कि यह हमला एल्विश यादव द्वारा कथित तौर पर जुए को बढ़ावा देने के खिलाफ था। गैंग ने अन्य लोगों को भी धमकी दी थी।

जांच पड़ताल कर रही STF

गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) इस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से 24 खाली खोखे बरामद किए थे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया की लोकेशन का पता लगाने के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है। एल्विश यादव के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनके घर के बाहर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने किया एनकाउंटर, आरोपी के पैर में लगी गोली

Image Source : REPORTER INPUT
पुलिस ने किया एनकाउंटर, आरोपी के पैर में लगी गोली

फायरिंग के बाद एल्विश यादव ने क्या कहा

फायरिंग के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को आश्वस्त किया कि वह और उनका परिवार सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा, “आप सभी की शुभकामनाओं और चिंता के लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं। मैं और मेरा परिवार बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ हैं।”

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Faridabad Crime Branch caught after encounter faridabadnews faridabadnews24 one arrested in firing case at Elvish Yadav's house
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.