फरीदाबाद : यातायात पुलिस ने बिना मास्क पहनकर घूमने वाले पांच लोगों के चालान किए हैं। पांचों चालान कार में बैठे हुए लोगों के हुए हैं। यातायात पुलिस के प्रभारी सुभाष का दावा है कि प्रदेश में सबसे पहले उन्होंने ही चालान किए हैं। उन्होंने बताया कि अब जिला प्रशासन द्वारा चालान काटने वाली बुकलेट दे दी गई है। बिना मास्क का चालान 500 रुपये का है। चालान की राशि स्वास्थ्य विभाग के पास जाएगी। प्रभारी सुभाष ने बताया कि चार चालान बाटा चौक पर किए गए। गाड़ी के अंदर दो-दो लोग बैठे थे, लेकिन इन्होंने मास्क नहीं पहना था। एक चालान अजरौंदा चौक पर हुआ।
