फरीदाबाद : साल 2010 में पीटीआई के पद पर नियुक्त हुए अध्यापकों की भर्ती रद्द करने के बाद पिछले 8 दिनों से सेवाएं बहाल करने को लेकर धरने पर बैठे शिक्षकों को आज पृथला विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश तेवतिया ने अपने साथियों सहित समर्थन दिया इस अवसर पर एडवोकेट तेवतिया ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के पक्ष को मजबूती से ना रख कर शिक्षकों के साथ में खिलवाड़ और धोखा किया है तथा 10 साल सेवा लेने के बाद बिना किसी नोटिस के पीटीआई शिक्षकों को रिलीव करके कोरोनावायरस वैश्विक महामारी में हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा कर उन्हें दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया है शिक्षकों का सम्मान कर उनकी सेवाएं पुनः बहाल करे सरकार इस अवसर पर धरने पर मौजूद बृजेश नगर भीम सिंह राजेश पुष्पा विनोद आदि अध्यापकों के अलावा एडवोकेट महेश बडगूजर,चमन प्रकाश,जेपी नगर,रंजीता पटेल,भारती,रमा,गौरव,नईमुद्दीन सैफी,अरुण शर्मा व वीरपाल उपस्थित थे समर्थन देने से पहले एडवोकेट राजेश तेवतिया ने शिक्षकों को नतमस्तक होकर प्रणाम भी किया
