मथुरा : आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश महिला इकाई के द्वारा मथुरा जनपद में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ मुंह के मास्क निशुल्क वितरण किए जाएंगे l उसी के अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सुश्री कोकल भाटिया के द्वारा अपने निर्मल बुटीक पर बड़ी संख्या में लोगों के लिए निशुल्क मास्क बनवाए जाएंगे l जिसका शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा किया गया l
शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि लॉक डाउन के समय से ही हमारी टीम के द्वारा अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें हमारी महिला टीम के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए समय-समय पर अपने घर में रहकर मास्क बनाए गए जिसको हम लोगों के द्वारा समय-समय पर कोरोना योद्धाओं के साथ लोगों को निशुल्क वितरण किए गए l आज लोगों की मांग पर दोबारा मास्क बनवाए जा रहे हैं l महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा के लॉक डाउन के समय से ही हमारी टीम की महिलाएं भी घरों में रहकर देश के लिए बहुत कुछ काम कर रही थी और लॉक डाउन के बाद से ही कोरोना योद्धाओं के साथ लोगों के लिए मास्क बनाना शुरू कर दिया था l जिसको टीम ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से जगह-जगह निशुल्क बांटे गए l आज हमारी महिलाएं टीम के द्वारा एक बार फिर मास्क बनाना शुरू कर दिया है l
हमारी टीम के द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ एक नया अभियान मास्क पहनो अभियान शुरू किया गया है l प्रदेश सचिव कोकल भाटिया ने कहा देखा जा रहा है सरकार की सख्ती के बाद भी लोग मुंह पर मास्क नहीं लगा रहे हैं l हम लोगों को जागरूक करते हुए लोगों को निशुल्क वितरण करेंगे जिससे वह खुद और दूसरे लोग सुरक्षित रह पाएंगे l इस अवसर पर इमरान खान मनोज कुमार इमरान अंसारी उपस्थित रहे l
