दीदी ने Video में बताया इसका तरीका, अब लड़के भी लड़कियों को जेल पहुंचा सकते हैं!
Didi explained the method in the video, now boys can also send girls to jail!

आज के समय में हर किसी के हाथ फोन है और लोगों को जब भी कुछ दिमाग में आता है तो वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप भी जरूर ही सोशल मीडिया की गलियों में घूमते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन इन सभी वीडियो में से कई सारे वायरल भी होते हैं। अब वीडियो जितना अतरंगी होता है, उसके वायरल होने की संभावना उतनी ही होती है और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
वीडियो में लड़की ने क्या बताया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़की सड़क के किनारे खड़ी है और कैमरे में देखते हुए बोलती है, ‘अब लड़के भी लड़कियों को जेल पहुंचा सकते हैं, उन पर भी केस कर सकते हैं। अगर कोई भी लड़की किसी भी लड़के को निकम्मा, नकारा, बोडम, बदतमीज कहकर उसका मानसिक उत्पीड़न करती है तो BNS में मेंटल हरैसमेंट के तहत उस लड़की पर केस हो सकता है।’ लड़की के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने खूब कमेंट किया है मगर पहले आप जरा वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर fiza_saifi_i नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को को 41 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरे मर्द समाज में खुशी की लहर है। दूसरे यूजर ने लिखा- तब लड़कियां उल्टा केस कर दें तब क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- मत जाना भाई, पुलिस मार-मारकर भर्ता बना दे रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- शुक्रिया दीदी। वहीं कई यूजर्स ने हंसने का रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। faridabadnews24 किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
NEWS SOURCE Credit :indiatv