Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Free Coaching: बच्चे फ्री में कर सकेंगे नीट और जेईई की कोचिंग, सैनिकों के लिए खुशखबरी!

Free Coaching: बच्चे फ्री में कर सकेंगे नीट और जेईई की कोचिंग, सैनिकों के लिए खुशखबरी!

faridabadnews24By faridabadnews24October 14, 2025No Comments3 Mins Read
Free Coaching: Children can take free coaching for NEET and JEE, good news for soldiers!
IMAGES SOURCE : GOOGLE
नई दिल्ली (NEET JEE Free Coaching). सेना में नौकरी कर रहे और पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए भारतीय सेना ने शानदार कदम उठाया है. देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं, नीट और जेईई की तैयारी में आर्थिक सहायता देने के लिए सेना ने बड़ी शैक्षिक पहल की है. इसके तहत, दिल्ली स्थित प्रमुख कोचिंग संस्थान आकाश इंस्टीट्यूट के साथ सेना ने कॉन्ट्रैक्ट किया है. इस समझौते का मुख्य उद्देश्य सैन्य परिवारों के बच्चों को टॉप कोचिंग की फीस में छूट प्रदान करना है.
यह पहल उन हजारों सैनिक परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जो अपने बच्चों को देश के टॉप इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेजों में देखना चाहते हैं. लेकिन कोचिंग की महंगी फीस के चक्कर में संघर्ष कर रहे हैं. इस समझौते के तहत, सभी पात्र सैन्य बच्चों को कोचिंग फीस में 20% की छूट दी जाएगी. वहीं, शहीदों, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और 20% से अधिक दिव्यांगता वाले सैनिकों के बच्चे मुफ्त में कोचिंग कर सकेंगे. आकाश इंस्टीट्यूट देशभर में फैले सभी केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से यह सुविधा उपलब्ध कराएगा.

Crime News: बाल सुधार गृह में चला रहा था हवस का खेल!, 10 साल के मासूम से दरिंदगी की बात सुन कांप उठेगा कलेजा

सैनिकों के सम्मान में शानदार पहल

सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के बच्चों को अच्छी क्वॉलिटी वाली कोचिंग सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के साथ व्यापक समझौता किया है. यह करार सुनिश्चित करता है कि देशभर के आकाश इंस्टीट्यूट केंद्रों पर इन स्टूडेंट्स को फीस में खास रियायत और स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी. इस समझौते के माध्यम से इंस्टीट्यूट न केवल एकेडमिक गाइडेंस देगा, बल्कि स्टूडेंट्स को करियर काउंसलिंग भी उपलब्ध कराएगा.

शहीदों और वीरता पुरस्कार विजेताओं को निशुल्क कोचिंग

यह पहल खासकर उन परिवारों के लिए एक बड़ा सम्मान है, जिन्होंने देश के लिए सबसे बड़ा त्याग किया है. सेना और आकाश इंस्टीट्यूट के बीच हुए इस समझौते के तहत, शहीदों के बच्चों, 20 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले सैनिकों के बच्चों और वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के बच्चों को नीट और जेईई परीक्षाओं की तैयारी के लिए 100 प्रतिशत फीस छूट (पूरी तरह मुफ्त कोचिंग) दी जाएगी. सभी सैन्य परिवारों ने सेना के इस फैसले का स्वागत किया है.

देश के किसी भी कोने से उठा सकेंगे फायदा

जेईई नीट मुफ्त कोचिंग योजना को सुलभ बनाने के लिए कोचिंग सुविधा ऑनलाइन (Online) और ऑफलाइन (Offline), दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई जाएगी. इसका मतलब है कि सैन्य परिवार, भले ही देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात हों या रह रहे हों, अपने बच्चों को इस सुविधा से जोड़ सकते हैं. इससे किसी भी भौगोलिक बाधा के कारण कोई भी पात्र बच्चा हाई क्वॉलिटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा.

NEWS SOURCE Credit :news18

faridabadnews faridabadnews24 Free Coaching: Children can take free coaching for NEET and JEE good news for soldiers!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

दिल्ली होटल अग्निकांड का नया वीडियो वायरल, बचाओ-बचाओ’ की चीखों से गूंजा हौज रानी

June 6, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.