फरीदाबाद : बेजुबान जीव को हिन्दू धर्म में आस्था की दृष्टि से देखते हैं बल्लभगढ़ में बेजुबान जीव ने अपनी जान देकर यादव कॉलोनी के तमाम लोगों की जान बचा ली | कुं.संदीप रावत सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि बिजली के खम्भे में करंट उतरने से हुआ हादसा,वो उस वक्त जरुरी काम से यहां आये हुए थे|अचानक ही साथि भाई अमित और पंकज की नजर जैसे ही बेजुबान पर गई और बिजली का करंट लगा,सभी भाइयो के साथ उसे बचने की कोशिश की पर यह हम सब के लिए बहुत ही दुखद घटना है
पूरा मामला है बल्लभगढ़ शहर के मोहना रोड
यादव डेयरी के पास जहां दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की भारी लापरवाही सामने आई है|दरअसल आज रिमझिम बारिश में मोहना रोड लगे बिजली के खम्भे में उतरे करेंट से बेजुबान की मौत हो गयी।इस बेजुबान की मौत के पहले कई लोग चपेट में आ सकते थे,संदीप रावत ने बिना देरी किये इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी।इसके बाद लाइनमैन ने तुरंत ही बिजली सप्लाई बंद की।लोगों ने बेजुबान को खंभे से अलग किया।लेकिन तब तक बेजुबान ने दम तोड़ दिया था।इसको लेकर कॉलोनी वालों का गुस्सा भड़क गया।उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मोहल्ले वालों का कहना है कि खंभे में करंट आने से अभी तो जानवर की मौत हुई है।अगर विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो जनहानि भी हो सकती है।

