Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लव जिहाद: जब राज खुला तो उड़ गए सभी के होश, पहले से शादीशुदा मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर हिंदू छात्रा से भी शादी की

लव जिहाद: जब राज खुला तो उड़ गए सभी के होश, पहले से शादीशुदा मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर हिंदू छात्रा से भी शादी की

faridabadnews24By faridabadnews24November 29, 2025No Comments3 Mins Read
Love Jihad: When the secret was revealed, everyone was shocked; an already married Muslim man concealed his religion and married a Hindu student.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अलवर: राजस्थान के अलवर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम राहुल बताकर हिंदू छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और फिर दिल्ली ले जाकर उस पर प्रेशर बनाया और कोर्ट मैरिज कर ली। हैरानी की बात ये भी है कि मुस्लिम युवक पहले से शादीशुदा है और एक बेटी का पिता भी है।

क्या है पूरा मामला?

अलवर के सदर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया। यहां कटोरी वाला तिबारा क्षेत्र की एक पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा ने महुआ खर्द निवासी 32 वर्षीय बिल्डर पर धोखे से शादी करने, अपनी वास्तविक पहचान छुपाने और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि देर रात महिला ने कार्रवाई नहीं करने के लिए लिखित में दे दिया और राजीनामा कर अपनी शिकायत वापस ले ली। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, करीब तीन साल पहले युवती की इंस्टाग्राम पर आरोपी से दोस्ती हुई थी। युवक ने खुद को राहुल नाम का हिंदू बताकर भरोसा जीता और धीरे-धीरे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ाईं।

बाद में आरोपी ने जान देने की धमकी देकर युवती को दबाव में लिया और उसे दिल्ली ले जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के पूरे दो साल तक युवती को यह अहसास तक नहीं हुआ कि राहुल वास्तव में अजीज नाम का मुस्लिम युवक है और पहले से शादीशुदा होने के साथ-साथ एक बेटी का पिता भी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हाल ही में अजीज अपनी दूसरी पत्नी को भी घर लाया और विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक बनवारी लाल, भाजपा पदाधिकारी एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व विधायक का सामने आया बयान

इस मामले में पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंगल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी से बात हुई है और उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी मुस्लिम परिवार को अपने पैसे की ताकत का बहुत गुमान है लेकिन उन्हें नहीं पता कि दुनिया में हर चीज नहीं बिकती है। हालांकि देर रात महिला ने कार्रवाई नहीं करने के लिए लिखित में दे दिया और राजीनामा कर अपनी शिकायत वापस ले ली है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि ये मामला यहीं रुक जाता है या फिर और आगे बढ़ता है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

everyone was shocked; an already married Muslim man concealed his religion and married a Hindu student. faridabadnews faridabadnews24 Love Jihad: When the secret was revealed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.