बल्लभगढ़: जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कार्यकर्ताओं ने शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम नगर निगम संयुक्त आयुक्त सतबीर सिंह मान को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में शहर में लॉकडाउन दोबारा लागू करने की मांग की गई है। जजपा नेता मनोज गोयल ने बताया कि शहर की महावीर कॉलोनी, भूदत्त कॉलोनी, आदर्श नगर, राधा नगर, जैन कॉलोनी, बनियावाड़ा, ब्राह्मण वाड़ा, कुम्हारवाड़ाभीकम कॉलोनी, चावला कॉलोनी, ऊंचा गांव सहित कई रिहायशी क्षेत्रों में कोरोना के मरीज आ चुके हैं।
इसलिए अब लॉकडाउन जरूरी हो गया है। इस दौरान दिनेश डागर, प्रदीप गुप्ता, आकाश गोयल, आभास मित्तल शामिल थे।
