Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुराना कर्मचारी ही निकला चोर, मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी : गिरफ्तार

पुराना कर्मचारी ही निकला चोर, मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी : गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24January 18, 2026No Comments2 Mins Read
The thief turned out to be an old employee; lakhs of rupees were stolen from Manoj Tiwari's house: Arrested
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है। अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट में हुई इस चोरी में करीब 5.40 लाख रुपये की नकदी गायब होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में उनके एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसे दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था।

चोरी की शंका पर घर में लगाया सीसीटीवी कैमरा

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चोरी के लिए डुप्लीकेट चाबियों का इस्तेमाल किया था। अंबोली पुलिस ने बताया कि प्रमोद पांडे पिछले 20 वर्षों से मनोज तिवारी के मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि घर के एक कमरे में रखी कुल 5.40 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई। इसमें से 4.40 लाख रुपये जून 2025 में अलमारी से गायब हो गए थे, हालांकि उस समय चोर का पता नहीं चल सका था।

सीसीटीवी फुटेज से चोर की हुई पहचान

चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए दिसंबर 2025 में घर के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे रिकॉर्ड हुए फुटेज में पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार शर्मा चोरी करते हुए नजर आया। फुटेज में यह भी दिखा कि उसके पास घर, बेडरूम और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां थीं। उस रात उसने करीब 1 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और अंबोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 The thief turned out to be an old employee; lakhs of rupees were stolen from Manoj Tiwari's house: Arrested
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.