फरीदाबाद : पं. संजीव वशिष्ठ (सुंदर पहलवान) जी के नेतृत्व में पं. कार्तिक वशिष्ठ और उनकी टीम ने इस कोरोना जैसी महामारी में अपने वार्ड नंबर 37 बल्लभगढ़ में गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों को दिल लगाकर सेवा की। उन्होंने अपने निवास स्थान वशिष्ठ फार्म हाऊस नियर बोहरा पब्लिक स्कूल ने लॉकडाउन में 250 से 300 लोगों में राशन बांटा। लगातार कई दिनों उन्होंने लोगों को रोज़ खाना खिलाया, अपने क्षेत्र में ही नहीं उन्होंने सेक्टर-9 के पास बनी झुगिगयों में लगातार 300-400 लोगों के खाने की व्यवस्था की। बिना किसी सरकारी मदद लिए बिना उन्होंने आगे बढ़कर समाज के प्रति अपना कत्र्तव्य निभाया है।
चाहे बंधवाहडी में एनजीओ में लोगों (500 से 600) के लिए राशन व फलों की व्यवस्था हो, ऐसे बहुत से काम उन्होंने बिना किसी लोभ लालच के करके समाज के प्रति अपना धर्म निभाया है। उनकी टीम में पं. मनीष वशिष्ठ, पं. मनदीप वशिष्ठ, पं. संदीप वशिष्ठ, श्री मोनी कुमार, दीपक रोहिलला जी, पवन शर्मा जी, अंकुर कौशिक जी, पं. प्रतीक वशिष्ठ, पं. उमेश वशिष्ठ, पं. रोहित गौड़ वत्स, पं. मोहित शर्मा, पं. सागर, पं. देव वशिष्ठ, पं. मोहित वशिष्ठ एवं राहुल दास शामिल थे। किशन मिश्रा भी शामिल रहे। उन्होंने मास्क और सेनिटाईजर दिया और खुद लोगों को इसके बारे में इन सब चीजों के महत्व समझाए।
