Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नेपाल भागकर रचा ली शादी, 60 साल के स्कूल मैनेजर को 28 की टीचर से हुआ प्यार

नेपाल भागकर रचा ली शादी, 60 साल के स्कूल मैनेजर को 28 की टीचर से हुआ प्यार

A 60-year-old school manager fell in love with a 28-year-old teacher after eloping to Nepal.
faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2026No Comments3 Mins Read
A 60-year-old school manager fell in love with a 28-year-old teacher after eloping to Nepal.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुजफ्फरपुर: कहते हैं इश्क न उम्र देखता है और न ही मजहब। जी हां, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक ऐसी ही प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक निजी स्कूल के संचालक, जो चार बच्चों के पिता हैं, ने अपने ही स्कूल की शिक्षिका के साथ घर छोड़कर शादी रचा ली है। भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली है। दोनों की मंदिर में माला पहनाते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं और उम्र में भी काफी अंतर बताया जा रहा था। ऐसे में दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पढ़ाते-पढ़ाते हुआ प्यार

​जानकारी के अनुसार, औराई निवासी राकेश शाह (60 वर्ष) इलाके में एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। इसी स्कूल में 28 वर्षीय शाइस्ता परवीन शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थीं। बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों में प्यार हो गया। बीती 18 फरवरी को दोनों अचानक लापता हो गए। चर्चा है कि दोनों ने नेपाल जाकर शादी कर ली है। इसके बाद शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में शाइस्ता ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कबूली है और कहा है कि वह अपनी जिंदगी में खुश है। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने पति के परिवार को परेशान नहीं करने की अपील की है।

स्कूल संचालक के खिलाफ शिकायत

वहीं दूसरी ओर, शिक्षिका के भाई ने औराई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाई का आरोप है कि स्कूल संचालक ने उसकी बहन को शादी और धर्म परिवर्तन की नीयत से अगवा किया है। प्राथमिकी में राकेश शाह की पत्नी, बेटी समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। उनका कहना है कि 18 फरवरी को उनकी बहन को शादी के लिए अगवा किया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में बहन की बरामदगी की गुहार लगाई गई है।

स्कूल पर लटका ताला

​दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आरोपी स्कूल संचालक के घर और स्कूल पर ताला लटका हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में लगातार गश्त कर रही है। औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि शिक्षिका के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

A 60-year-old school manager fell in love with a 28-year-old teacher after eloping to Nepal. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

मौलवी ने दी थी झाड़ फूंक की सलाह, महिला के बेहोश होते ही किया गैंगरेप

April 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.