Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पोस्टमार्टम में खुली अक्षत की रूह कंपाने वाली करतूत!, आरी से काटी रीढ़, 8 इंच का घाव, दीवारों पर पेंट और ड्रम में लाश

पोस्टमार्टम में खुली अक्षत की रूह कंपाने वाली करतूत!, आरी से काटी रीढ़, 8 इंच का घाव, दीवारों पर पेंट और ड्रम में लाश

faridabadnews24By faridabadnews24February 25, 2026No Comments3 Mins Read
Postmortem reveals Akshat's horrifying act! Spine cut with a saw, 8-inch wound, painted walls, and corpse in a drum.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं, वे किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम डरावने नहीं हैं। 19 साल के बेटे अक्षत ने ना केवल अपने पिता की जान ली, बल्कि सबूत मिटाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के चौंकाने वाले तथ्य
हाल ही में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मानवेंद्र के शरीर पर 8 इंच गहरे दो बड़े घाव मिले हैं, जो पीठ और पेट पर थे। रिपोर्ट से पता चला है कि  आरोपी अक्षत ने पिता के शव को कई टुकड़ों में काटने की कोशिश की थी। वह रीढ़ की हड्डी (Backbone) काटने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया। शव से आने वाली बदबू को दबाने के लिए वह कमरे में लगातार रूम फ्रेशनर का छिड़काव करता रहा।

साजिश और पापा लौट आओ का ड्रामा
हत्या के बाद अक्षत ने खुद को बेकसूर दिखाने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची थी। उसने पापा लौट आओ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया ताकि रिश्तेदारों और दोस्तों को लगे कि वह अपने पिता की तलाश के लिए परेशान है। दीवार पर खून के छींटे ना दिखें, इसके लिए उसने कमरे की दीवारों पर खुद पेंट कर दिया था। उसने पुलिस और पड़ोसियों को गुमराह किया कि उसके पिता कहीं लापता हो गए हैं।

क्या थी हत्या की वजह?
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। गुस्से में आकर अक्षत ने पिता को गोली मार दी। बता दें कि मृतक मानवेंद्र सिंह एक पैथोलॉजी संचालक और शराब कारोबारी थे। उनकी पत्नी ने साल 2017 में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से घर के हालात सामान्य नहीं थे। चर्चा यह भी है कि मानवेंद्र के किसी अन्य महिला से संबंधों को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

कैसे खुला राज?
23 फरवरी को जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो अक्षत टूट गया। उसने स्वीकार किया कि हत्या के बाद उसने शव को तीसरी मंजिल से लाकर नीचे एक खाली कमरे में रखा और उसे एक ड्रम में छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं और आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

8-inch wound and corpse in a drum. faridabadnews faridabadnews24 painted walls Postmortem reveals Akshat's horrifying act! Spine cut with a saw
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

मौलवी ने दी थी झाड़ फूंक की सलाह, महिला के बेहोश होते ही किया गैंगरेप

April 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.