Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

faridabadnews24By faridabadnews24April 11, 2026No Comments3 Mins Read
Now filled with regret, actress reveals: She bought designer bags worth lakhs to fit in with Bollywood.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फिल्म इंडस्ट्री में फिट होना काम का ही एक हिस्सा बन चुका है और बॉलीवुड में कदम रखने वाले कई नए कलाकारों के लिए इसका मतलब अक्सर ट्रेंड्स, लेबल्स और दिखावे के साथ तालमेल बिठाना होता था। हाल ही में एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने भी अपने उस दौर को याद किया और कई अनसुनी कहानियां शेयर की। उन्होंने बताया कि 20 साल की उम्र के आस-पास उन्हें इंडस्ट्री के सफलता के पैमाने पर खरा उतरने का कितना दबाव महसूस होता था। Hautterfly को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि समय के साथ उनकी प्राथमिकताएं कैसे बदल गई हैं।

बॉलीवुड की चकाचौंध छोड़ बिता रहीं सुकून की जिंदगी

अपने वॉर्डरोब के कपड़ों को देखते हुए उन्होंने कहा, ‘अब मैंने ऑर्गेनिक कपड़े पहनना शुरू कर दिया है और अपने फैंसी कपड़ों को ज्यादा हाथ नहीं लगाती।’ अपनी पिछली लाइफस्टाइल का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘बच्चों के होने से पहले मैं ऐसी ही थी।’ एक्ट्रेस ने बताया कि गोवा में शिफ्ट होने से उनका नजरिया बदल गया। उन्होंने कहा, ‘जब से मैं गोवा में रहने लगी हूं, मैं काफी रिलैक्स्ड लड़की बन गई हूं। मुझे ऑर्गेनिक कॉटन बहुत पसंद है। मैंने ‘फास्ट फैशन’ से दूरी बना ली है, बड़े-बड़े ब्रैंड्स से भी दूर हो गई हूं और अब मुझे एकदम सादा रहना और अपने पास मौजूद कपड़ों को ही आपस में मिलाकर पहनना अच्छा लगता है।’

समीरा रेड्डी ने क्यों खरीदे थे लाखों के बैग

समीरा ने अपने शुरुआती फिल्मी करियर के दौरान अपनी खर्च करने की आदतों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘उस समय मैं एक ‘शॉपहॉलिक’ थी।’ अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, यह Dior Gaucho बैग है। यह 2005 का है, जब मैंने फिल्में करना शुरू ही किया था तो मुझे लगता था कि मुझे सभी लेटेस्ट बैग्स की जरूरत है। मुझे याद है कि यह उन पहले बैग्स में से एक था जो मैंने खरीदा था। मैंने ये बैग्स इसलिए खरीदे थे क्योंकि मुझे लोगों के बीच घुलने-मिलने का दबाव महसूस होता था। लोग अक्सर कहते हैं कि उन्हें बैग्स कितने पसंद हैं, लेकिन मैंने असल में ये चीजें इसलिए खरीदी थीं ताकि लोगों को लगे कि मैं भी अब कामयाब हो गई हूं। अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो सोचती हूं कि काश मैंने सोने का एक टुकड़ा खरीदा होता तो आज मैं कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में होती।’

समीरा रेड्डी को इस बात का है पछतावा

उन्होंने इस बात पर भी बात कि की उस समय ‘एयरपोर्ट लुक्स’ जैसे ट्रेंड्स ने उनके लुक को कैसे प्रभावित किया। अपनी एक और खरीदारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर आप इस बड़े बैग को देखें तो मेरी इंडस्ट्री में हर कोई ऐसे बड़े LV टोट्स कैरी कर रहा था और मुझे इतना दबाव महसूस हुआ कि मुझे याद है, मैं गई और मैंने इसे खरीद लिया। यह सोचकर कि मेरा भी एक एयरपोर्ट लुक होना चाहिए। मुझे भी ऐसा ही दिखना है। मैं उस दौर से गुजरी जब सब कुछ ऐसा था कि चलो दिखाते हैं कि हमारे पास क्या है और फिर लगभग तेरह साल पहले मुझे एहसास हुआ कि मैं यह चिल्लाकर नहीं कहना चाहती कि मुझे देखो, बल्कि असली खूबसूरती तो शांत रहने में है।’

एक्ट्रेस ने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग

समीरा रेड्डी ने 2002 से 2013 के बीच हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया। फिर 2014 में अक्षय वर्दे से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

actress reveals: She bought designer bags worth lakhs to fit in with Bollywood. faridabadnews faridabadnews24 Now filled with regret
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026

The 50 winner: फैसल शेख को देंगे मात, क्या शिव ठाकरे जीतेंगे ‘द फिफ्टी’? यूजर्स ने बताया विनर

March 22, 2026

कमाई के लिए शुरू किया ये काम, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने किया नई पारी का ऐलान

February 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.